News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > टैक्सी ड्राइवर से जंगल में लूट, युवक की चाकुओं से हत्या… कोरबा दहला
छत्तीसगढ़

टैक्सी ड्राइवर से जंगल में लूट, युवक की चाकुओं से हत्या… कोरबा दहला

Last updated: July 5, 2025 11:40 am
Arjun Mukherjee
Published: July 5, 2025
Share
SHARE

कोरबा जिले में अपहरण, लूटपाट और मर्डर के 2 अलग-अलग मामले सामने आए है। 4 जुलाई की शाम अश्वनी पाठक (40) अपने दोस्त के साथ निकला था। उसके बाद भुसड़ीपारा सब-स्टेशन के पास अश्विनी की लाश मिली, जहां चाकू के गोदने के निशान थे, वहीं, दोस्त अभी भी लापता है। मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है।

वहीं, दूसरा मामला बांगो थाना क्षेत्र का है। टैक्सी ड्राइवर अंकुश यादव (29 साल) से 4 लोगों ने चांपा से कोरबा जाने के लिए गाड़ी बुक की थी। बरपाली के पास एक आरोपी ने उल्टी करने के बहाने गाड़ी रुकवाई।

इसी दौरान एक युवक ने ड्राइवर के गले पर चाकू और पेट पर बंदूक लगाकर मोबाइल छीन लिया। फिर पिछली सीट पर बैठा लिया और 9 किलोमीटर दूर जंगल में छोड़ा। वहां से आरोपी गाड़ी लेकर भाग गए।

टैक्सी ड्राइवर अंकुश यादव से अपहरण और लूट हुई है।
टैक्सी ड्राइवर अंकुश यादव से अपहरण और लूट हुई है।

पुरानी रंजिश में मर्डर

पुरानी रंजिश में मर्डर मामले में मृतक अश्वनी पाठक दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी-जैलगांव का रहने वाला था। स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।

परिजनों ने बताया कि अश्वनी दोपहर में अपने दोस्त मनोज बक्कल के साथ घर से निकला था। वह शाम तक घर नहीं लौटा। बाद में उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उसका शव बांकीमोंगरा के सब-स्टेशन के पास मिला है। घटना के बाद से मनोज बक्कल भी लापता है।

परिजन पुराने विवाद को हत्या का कारण मान रहे हैं। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मृतक के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है। मामले में मर्ग कायम कर जांच जारी है।

पुरानी रंजिश में अश्वनी पाठक की हत्या कर दी गई।
पुरानी रंजिश में अश्वनी पाठक की हत्या कर दी गई।

टैक्सी ड्राइवर से लूटपाट-अपहरण

जानकारी के मुताबिक, चांपा में चार लोगों ने कोरबा तक ले जाने के लिए 1500 रुपए में टैक्सी बुक की थी। उन्हीं लोगों ने लूटपात की फिर ड्राइवर का अपहरण करके जंगल ले जाकर छोड़ा और गाड़ी लेकर भाग गए। पीड़ित ने किसी तरह लिफ्ट लेकर बांगो थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने बांगो के पास जाकर अपने चेहरे ढक लिए थे। उनकी बोली मध्य प्रदेश की थी और वे आपस में बहुत कम बात कर रहे थे। घटना के बाद आरोपी टोल नाका पार कर अंबिकापुर होते हुए मध्य प्रदेश की तरफ भाग गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टोल नाके के सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की करतूत कैद हो गई है। पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

You Might Also Like


CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आज फिर बारिश के आसार, 2 दिन गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल; जानें रायपुर का मौसम


CGPSC Notification 2025 : CGPSC 2025 नोटिफिकेशन आज जारी, डिप्टी कलेक्टर और DSP पदों में बड़ी बढ़ोतरी


CGBSE Practical Exam : प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में होंगे शामिल


भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, 5 गंभीर घायल


CG Golf Tournament : स्पोर्ट्स टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा , गोल्फ के जरिए विदेशी पर्यटकों और निवेशकों को आकर्षित करने की बड़ी रणनीतिCG Golf Tournament : स्पोर्ट्स टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा , गोल्फ के जरिए विदेशी पर्यटकों और निवेशकों को आकर्षित करने की बड़ी रणनीति

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Mamata Banerjee Election News
देश

Mamata Banerjee Election News : 2021 का बदला या 2026 की बढ़त , पहले चरण की 152 सीटों पर बीजेपी का हाई-प्रोफाइल अभियान

Arjun Mukherjee
April 23, 2026
जवानों की सूझबूझ से बची जान, पहाड़ से टूटी बर्फ 200 मीटर दूर तक पहुंची
Donald Trump On Russian Oil : भारत को बड़ी राहत! रूसी तेल पर 500% टैरिफ का प्रस्ताव घटाकर 100%, ट्रंप के फैसले से चीन को भी फायदा
Shock To Railway Passengers : हथबंद-भाटापारा सेक्शन में काम के चलते 6 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट
बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?