News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन
छत्तीसगढ़

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 10 नवंबर से कटेंगे टोकन

Last updated: November 7, 2026 3:23 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 7, 2026
Share
SHARE

कोरबा, 7 नवंबर 2026/ खाद्य सचिव श्रीमती रीना कंगाले ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ आगामी धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कोरबा जिले में धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी होने और खरीदी व्यवस्था के विषय मे जानकारी दी। कर ली गई हैं।
जिले की सभी समितियों में मार्कफेड और मिलर्स द्वारा पर्याप्त मात्रा में नए एवं पुराने बारदाने पहुंचा दिए गए हैं। खरीदी के लिए आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं भी समितियों में पूरी कर ली गई हैं। विगत वर्षों में अनियमितता या एफआईआर वाले केंद्रों को अति संवेदनशील तथा धान खरीदी, रकबे और पंजीयन में वृद्धि वाले केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है। जिले में 3 अति संवेदनशील और 18 संवेदनशील केंद्र हैं। इन केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।

जिले के सभी 73 उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं, सभी 60 समितियों में स्थानीय स्तर पर निगरानी समितियों का गठन किया गया है। जिला कमांड एवं कंट्रोल सेंटर स्थापित कर अपर कलेक्टर को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। दूसरे जिलों से धान की आवक रोकने के लिए 9 चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जहां तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, एक जिला स्तरीय और 12 तहसील स्तरीय फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किए गए हैं।

समीक्षा के दौरान खाद्य सचिव ने बताया कि इस वर्ष कृषक उन्नति योजना के तहत पंजीकृत किसानों को धान विक्रय की मात्रा के आधार पर नहीं, बल्कि धान के रकबे के आधार पर आदान सहायता राशि दी जाएगी। किसान धान का विक्रय नहीं करते हैं, तब भी वे इस सहायता राशि के पात्र होंगे। धान विक्रय करने वाले किसानों को अतिरिक्त राशि समर्थन मूल्य की राशि के साथ उनके खाते में अंतरित की जाएगी।

जिले में धान खरीदी 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक की जाएगी। किसानों के लिए 10 नवंबर से ‘तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से टोकन कटना शुरू होगा, जो 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। किसान अपनी सुविधानुसार 15 जनवरी 2027 तक किसी भी दिन धान विक्रय के लिए टोकन ले सकेंगे। प्रतिदिन की टोकन मात्रा में से 70 प्रतिशत टोकन ‘तुहर टोकन’ ऐप और 30 प्रतिशत टोकन समिति के माध्यम से काटे जा सकेंगे। इस दौरान अपर कलेक्टर, खाद्य अधिकारी श्री जी एस कंवर,उपपंजीयक, सीसीबी नोडल,डीएमओ उपस्थित रहे।

You Might Also Like


Korba News: होटल स्टार इन में कथित धर्मांतरण को लेकर हंगामा, बजरंग दल का विरोध; मारपीट का वीडियो वायरल


नक्सल मुद्दे पर भूपेश बघेल पर बरसे उपमुख्यमंत्री साव, कहा- भय फैलाना इनकी आदत


Bilaspur Vivaad : सैंडविच के पैसे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, कई लोग घायल


Protest Lenskart’ विवाद पर सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, स्टाफ को तिलक लगाकर अनोखे अंदाज में किया विरोध


CG Crime : दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी की गिरफ्तारी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Raipur political debate
छत्तीसगढ़

Raipur political debate : चौपाटी हटाने की कार्यवाही ने बढ़ाया तनाव, बीजेपी–कांग्रेस के नेताओं में तीखी नोकझोंक

Arjun Mukherjee
November 22, 2025
केरल में मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, शादी के बाद प्रताड़ना और मौत की दिल दहला देने वाली कहानी
UGC New Rules Supreme Court : UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की दखल, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव पर फिलहाल ब्रेक
Chhattisgarh Fraud News : शादी कराने के नाम पर ‘खेल’ , फोटो किसी की, ठगी किसी से, युवक परेशान
Mahatari Vandan Scheme : ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं आवेदन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?