News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा के दीपक टंडन पर शिकंजा: AI से तस्वीरें बदलकर खबरें प्रकाशित करने और उगाही का आरोप
छत्तीसगढ़

कोरबा के दीपक टंडन पर शिकंजा: AI से तस्वीरें बदलकर खबरें प्रकाशित करने और उगाही का आरोप

Last updated: November 7, 2026 10:00 am
Arjun Mukherjee
Published: November 7, 2026
Share
SHARE

बिलासपुर/कोरबा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के दुरुपयोग से किसी व्यक्ति की छवि धूमिल करने और कथित तौर पर ब्लैकमेलिंग व उगाही करने का गंभीर मामला सामने आया है। बिलासपुर पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘द हनी बैजर न्यूज़’ पोर्टल के संचालक और कोरबा निवासी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन (46 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनमें पोर्टल से संबंधित फोटो, वीडियो और ऑडियो क्लिप मिलने की बात कही गई है।

Contents
AI से तस्वीरों में छेड़छाड़ कर प्रकाशित की गईं आपत्तिजनक खबरेंपोर्टल संचालक समेत तीन के खिलाफ अपराध दर्जदो मोबाइल फोन जब्त, डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारीAI तकनीक के दुरुपयोग पर बिलासपुर पुलिस की चेतावनी

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़ कर प्रकाशित की गईं आपत्तिजनक खबरें

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तिफरा के महाराणा प्रताप नगर निवासी मणीशंकर पांडेय ने 29 अक्टूबर 2026 को सिरगिट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनकी तस्वीरों को AI तकनीक की मदद से बदलकर न्यूज़ पोर्टल और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भ्रामक और अपमानजनक शीर्षकों के साथ खबरें प्रकाशित की गईं।

आरोप है कि इस तरह की सामग्री प्रकाशित कर उनकी सामाजिक और व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। साथ ही उन्हें दबाव में लेकर ब्लैकमेल करने और उगाही का प्रयास भी किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

पोर्टल संचालक समेत तीन के खिलाफ अपराध दर्ज

इस मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध क्रमांक 798/2026 के तहत छत्तीसगढ़ टोन्ही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2005 की धारा 4 एवं 5 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) के तहत दीपक अंबेडकर टंडन, कोमल प्रसाद चौबे और अन्य के विरुद्ध अपराध दर्ज किया था।

विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर दीपक टंडन की कथित संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने रायपुर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

दो मोबाइल फोन जब्त, डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन की जांच के दौरान न्यूज़ पोर्टल से संबंधित और अन्य आपत्तिजनक फोटो, वीडियो तथा ऑडियो क्लिप प्राप्त हुई हैं। मामले में पुलिस ने दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। अब इन डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस कथित ब्लैकमेलिंग, उगाही, डिजिटल सामग्री के इस्तेमाल और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

AI तकनीक के दुरुपयोग पर बिलासपुर पुलिस की चेतावनी

इस कार्रवाई के बाद बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि AI और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किसी व्यक्ति की तस्वीरों से छेड़छाड़ करने, उसकी प्रतिष्ठा धूमिल करने, प्रताड़ित करने, ब्लैकमेलिंग या अवैध उगाही के लिए करना गंभीर मामला है। ऐसे मामलों में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद इस प्रकरण में अन्य लोगों की भूमिका और कथित उगाही से जुड़े पहलुओं पर भी खुलासा होने की संभावना है।

You Might Also Like


युवाओं के लिए खुशखबरी’ राज्य में जल्द होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती


युवक की आत्महत्या पर बवाल: पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप, नेशनल हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम


एक डॉक्टर के भरोसे 69 डायरिया मरीज, रतनपुर अस्पताल में बेड भी कम पड़े


तेज रफ्तार ने ली चार जिंदगियां: सरायपाली में बिजली खंभे से टकराई बाइक, गांव में पसरा मातम


कोरबा में बड़ा हादसा टला’ पटरी पर गिरे कोयले से फिसली मालगाड़ी, इंजन समेत 6 डिब्बे बेपटरी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी: कुख्यात माओवादी कुंजाम हिडमा गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी हथियार जब्त

Arjun Mukherjee
May 29, 2025
CG NEWS : तिरंगे में लिपटे वीरों को आखिरी सलाम, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
CG Breaking : गॉल ब्लैडर ऑपरेशन के दौरान तकनीकी गलती से बिगड़ी मरीज की तबीयत
29 August Horoscope : इस राशि के जातक आज धन को स्मार्ट तरीके से करें मैनेज, आने वाली हैं घरेलू चुनौतियां …
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?