News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba Road Accident: दो ट्रेलरों की टक्कर से 10 घंटे जाम, एंबुलेंस और स्कूली बसें भी फंसीं
छत्तीसगढ़

Korba Road Accident: दो ट्रेलरों की टक्कर से 10 घंटे जाम, एंबुलेंस और स्कूली बसें भी फंसीं

Last updated: October 13, 2026 12:53 pm
Arjun Mukherjee
Published: October 13, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोरगा चौकी क्षेत्र के मदनपुर पुटा घाट के पास नेशनल हाईवे पर दो ट्रेलरों की टक्कर से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। रात करीब 2 बजे हुए हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 10 घंटे तक लगे जाम में यात्री बसों, एंबुलेंस, स्कूली बसों और अन्य वाहनों में सवार लोग फंसे रहे। लंबे समय तक यातायात बाधित रहने से यात्रियों, महिलाओं और छोटे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों ट्रेलरों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

Contents
Korba Road Accident: ब्रेकडाउन ट्रेलर से टकराया दूसरा ट्रेलर10 घंटे तक जाम में फंसे रहे यात्री, बच्चों और महिलाओं को परेशानीक्रेन से हटाए गए दोनों ट्रेलर, पुलिस ने खुलवाया जामलगातार हादसों से ग्रामीण नाराज, टोल प्रबंधन पर उठे सवालASP लखन पटले ने क्या बताया?

Korba Road Accident: ब्रेकडाउन ट्रेलर से टकराया दूसरा ट्रेलर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे पर एक ट्रेलर तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा दूसरा ट्रेलर उससे जा टकराया। टक्कर के बाद दोनों भारी वाहन सड़क पर फंस गए, जिससे घाट क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया।

हादसे के कारण भारी मालवाहक वाहनों, चारपहिया गाड़ियों और यात्री बसों की लंबी कतार लग गई। जाम में एंबुलेंस और स्कूली बसें भी फंस गईं। वहीं, बाइक सवारों को भी रास्ता पार करने में परेशानी हुई।

10 घंटे तक जाम में फंसे रहे यात्री, बच्चों और महिलाओं को परेशानी

हाईवे पर लंबे समय तक जाम लगे रहने से यात्री बसों में सवार लोगों को भारी परेशानी हुई। छोटे बच्चों, महिलाओं और अन्य यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों का कहना था कि जाम के कारण उनकी यात्रा में देरी हुई और जरूरी काम प्रभावित हुए।

इस दौरान वाहन चालकों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

क्रेन से हटाए गए दोनों ट्रेलर, पुलिस ने खुलवाया जाम

घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए क्रेन की मदद से दोनों ट्रेलरों को सड़क से हटवाया। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही शुरू हुई और यातायात सामान्य हो सका।

जाम खुलवाने के दौरान पुलिस जवानों को वाहन चालकों और अन्य लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

लगातार हादसों से ग्रामीण नाराज, टोल प्रबंधन पर उठे सवाल

नेशनल हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि टोल नाके पर शुल्क वसूला जाता है, लेकिन दुर्घटना के समय आपातकालीन सहायता और राहत सुविधाएं समय पर उपलब्ध नहीं कराई जातीं।

लोगों का कहना है कि दुर्घटना होने पर टोल प्रबंधन की एक्सीडेंटल रिलीफ वैन को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग करना चाहिए। साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त और खराब वाहनों को जल्द हटाने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि हाईवे पर घंटों तक जाम न लगे।

बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों में इस क्षेत्र में यह तीसरा बड़ा हादसा है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद सड़क सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

ASP लखन पटले ने क्या बताया?

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि नेशनल हाईवे पर एक वाहन ब्रेकडाउन होने के कारण खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा दूसरा वाहन उससे टकरा गया। घटना रात करीब 2 बजे हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और यातायात बहाल कराया।

You Might Also Like


Operation Vermilion : INS विक्रांत के नेतृत्व में भारतीय नौसेना की रणनीतिक घेराबंदी तेज


DMF केस में राहत नहीं, अनिल टुटेजा जेल में ही रहेंगे


कोरबा: 24 घंटे में दो बाइक शोरूम में चोरी, चोर छत से प्रवेश कर नकदी उड़ा ले गया


CG Crime: SIMS अस्पताल में दवा काउंटर पर विवाद, स्टाफ से बदसलूकी का VIDEO वायरल; युवक गिरफ्तार


CG NEWS : सारंगढ़-बिलाईगढ़ की सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, राष्ट्रपति से पुरस्कार और PM मोदी से संवाद

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

मोदी बोले- ट्रंप के सहयोग से मजबूत हुए भारत-अमेरिका संबंध

Arjun Mukherjee
September 6, 2025
सर्वमंगला फाटक पर बड़ा रेल हादसा, ट्रक चालक जिंदगी से जूझ रहा
सुनीता विलियम्स की ऐतिहासिक वापसी: आग की लपटों से घिरे स्पेसक्राफ्ट की रोमांचक लैंडिंग
CG NEWS : नया रायपुर को मिली बड़ी सौगात, सेक्टर-19 में शुरू होगा नया तहसील कार्यालय
CGPSC State Services Exam : आबकारी विभाग में भर्ती को लेकर आयोग ने जारी की चयनित अभ्यर्थियों की सूची
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?