News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba Crime News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
छत्तीसगढ़

Korba Crime News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Last updated: October 6, 2026 7:51 pm
Arjun Mukherjee
Published: October 6, 2026
Share
SHARE

कोरबा। महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कोरबा पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Contents
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार8 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारमहिला-बाल अपराध और अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

उरगा थाना पुलिस के मुताबिक, एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के 19 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकलने के बाद स्कूल नहीं पहुंचने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर उसे ले जाने की आशंका जताई थी। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 520/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद बाल कल्याण समिति (CWC) और न्यायालय के समक्ष दर्ज कराए गए उसके कथनों के आधार पर आरोपी द्वारा उसे बहला-फुसलाकर ले जाने, छेड़छाड़ करने और पूर्व में दुष्कर्म किए जाने की जानकारी सामने आई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण में धारा 65(1), 74 बीएनएस तथा धारा 4 और 8 पॉक्सो एक्ट जोड़ी। पुलिस ने आरोपी मुकेश यादव पिता भारत यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी धंवईपुर, थाना कटघोरा, जिला कोरबा को 6 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी को विशेष न्यायालय (एफटीएससी) कोरबा में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

8 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

दूसरे मामले में थाना उरगा की पेट्रोलिंग टीम को 5 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि दर्राभाठा पानी टंकी के पास एक व्यक्ति आम जगह पर कच्ची महुआ शराब रखकर बेच रहा है।

सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजीत खुटे पिता बुलटुराम खुटे, उम्र 43 वर्ष, निवासी खोडडल, थाना उरगा बताया।

तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बाजारू थैले से पारदर्शी पन्नी में भरी करीब 8 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। शराब रखने और बेचने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 551/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे भी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

महिला-बाल अपराध और अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी

कोरबा पुलिस का कहना है कि महिला एवं बच्चों से जुड़े गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के साथ-साथ अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like


Chhattisgarh By-Election Dates 2026 : छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव , उपचुनाव की घोषणा के बाद प्रदेश में चुनावी शोर शुरू


CG NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता’ नारायणपुर-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों का खजाना और विस्फोटक जब्त


Crime News : छत्तीसगढ़ न्यूज़ , टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की उड़ीं धज्जियां, दंपति ने सुनाई आपबीती


CG Crime News : विशेष NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर नकली नोट केस के आरोपी को मिली राहत


तीन मांगों पर बनी सहमति, TS Singh Deo’ दीपक बैज ने खत्म किया अनशन

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

जादू-टोना के शक में बेटे ने कुल्हाड़ी से मां की हत्या, थाने में जाकर किया आत्मसमर्पण

Arjun Mukherjee
September 20, 2025
February 14 Pulwama Attack : 14 फरवरी जब देश की आंखें हुई थीं नम, पुलवामा के 40 शहीदों को पीएम मोदी और पूरी कैबिनेट ने किया नमन
CG News : जुर्माने के डर से शांत होगा, चुगलीबाजों पर 5000 की ‘पेनल्टी’
छत्तीसगढ़ का धर्म कानून विवादों में, अब हाईकोर्ट करेगा फैसला
उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध स्क्रैप यार्ड से 30 लाख का सामान जब्त
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?