जूनियर रिक्रेशन क्लब विकासनगर कुसमुण्डा के अध्यक्ष सुरजीत सिंह (हैप्पी) ने क्षेत्रीय महाप्रबंधक, एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र को पत्र लिखकर कुसमुण्डा विकासनगर में स्थित जेआरसी क्लब को टीएसआर से तत्काल खाली कराने की मांग की है।

पत्र में सुरजीत सिंह ने लेख किया है कि कुसमुण्डा में वर्ष 2018 से जेआरसी क्लब विकासनगर कुसमुण्डा को सीआईएसएफ जवानों को दिया गया था, जो बाद में टीएसआर बटालियन को दे दिया गया है, जिसके कारण कुसमुण्डा में कार्यरत कर्मचारियों को अपने घरेलू एवं सामाजिक कार्यक्रम कराने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण कुसमुण्डा के कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है, पूर्व में भी जेआरसी क्लब खाली कराने हेतु कई बार पत्र दिया गया तथा अलग-अलग फोरम में बात रखी गई, परंतु आज पर्यन्त क्लब खाली नहीं हो सका है।
पत्र में जेआरसी क्लब अध्यक्ष के पत्र के साथ लगभग 500 से अधिक कर्मचारियों के हस्ताक्षर सहित समर्थन पत्र दिया गया है, जिसमे मांग किया गया है कि 30 दिनों के भीतर अगर जेआरसी क्लब विकासनगर कुसमुण्डा को टीएसआर से रिक्त नहीं कराया जाता है तो आगे कर्मचारियों द्वारा आंदोलन किया जायेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन की होगी।

