News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG NEWS : ब्लड की कमी से युवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार
छत्तीसगढ़

CG NEWS : ब्लड की कमी से युवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार

Last updated: June 2, 2026 3:06 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 2, 2026
Share
SHARE

CG NEWS :  दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 20 वर्षीय युवती की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि युवती के शरीर में खून की भारी कमी थी और बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उसे समय पर ब्लड उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में आक्रोश और गम का माहौल देखने को मिला।

मृतका की पहचान मरोदा भिलाई निवासी दीपिका गाड़ा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दीपिका पिछले कई दिनों से बीमार थी। उसे हाथ-पैर, कमर और पूरे शरीर में दर्द की शिकायत थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर शनिवार रात करीब 11 बजे एम्बुलेंस के जरिए उसे दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर में खून की मात्रा काफी कम है और तत्काल ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की ओर से तीन यूनिट ब्लड की व्यवस्था करने के लिए कहा गया। आर्थिक रूप से कमजोर होने और तत्काल डोनर नहीं मिलने के कारण परिवार ने अस्पताल प्रबंधन और ब्लड बैंक से कम से कम एक यूनिट रक्त उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि इलाज शुरू किया जा सके।

परिजनों का कहना है कि दीपिका की मां लगातार डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ से ब्लड की व्यवस्था करने की गुहार लगाती रही, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। आरोप है कि समय पर रक्त नहीं मिलने के कारण सोमवार शाम इलाज के दौरान दीपिका ने दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों के अनुसार दीपिका सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित थी और उसका उपचार चल रहा था। उसका ब्लड ग्रुप ओ-पॉजिटिव था तथा हीमोग्लोबिन स्तर घटकर लगभग 5 ग्राम रह गया था। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि गंभीर स्थिति में अस्पताल के उपलब्ध स्टॉक से भी मरीज को प्रारंभिक तौर पर एक या दो यूनिट रक्त दिया जा सकता था।

हालांकि जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने ब्लड की कमी के कारण मौत होने के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर दी गई है।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच में यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बेटी की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

You Might Also Like


नेशनल हाईवे के पास 35 हाथियों का दल, खदेड़ने में वनकर्मियों के छूटे पसीने, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट


CG NEWS : फिल्मी स्टाइल में 50 लाख की ठगी’ गुटखा लेने भेजकर ड्राइवर ने उड़ाया कैश, आरोपी गिरफ्तार


Chhattisgarh High Court का सख्त रुख , जनप्रतिनिधि के आचरण पर टिप्पणी के साथ जमानत अर्जी नामंजूर


एनकाउंटर पर उठे सवाल: मंडावी ने सरकार से मांगा जवाब, 11 शव परिजनों को सौंपे गए


बिलासपुर में खुले में मवेशी छोड़ने पर लगेगी सख्त रोक, उल्लंघन पर होगी जेल और जुर्माना

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

खराब सड़कों पर अनोखा विरोध: युवक ने गड्ढों की पूजा कर जताया आक्रोश

Arjun Mukherjee
July 3, 2025
चैतन्य बघेल से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम, कहा – “दादा होते तो आज गर्व करते”
अपराधियों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्ती, 9 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
बिजली गिरने से एक मासूम की मौत, दूसरा बच्चा घायल – बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे
Chhattisgarh Board of Secondary Education : 12वीं हिंदी पेपर लीक कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी वेणु जंघेल Bilaspur से गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?