News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > शिक्षक दिवस के अवसर पर कुचेना मोड़, कुसमुंडा में EDUKUL लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ
छत्तीसगढ़

शिक्षक दिवस के अवसर पर कुचेना मोड़, कुसमुंडा में EDUKUL लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ

Last updated: September 8, 2026 9:23 am
Arjun Mukherjee
Published: September 8, 2026
Share
SHARE

कुचेना मोड़, कुसमुंडा, शिक्षक दिवस के अवसर पर आज दिनांक 5 सितंबर 2026, शनिवार को कुचेना मोड़, कुसमुंडा में छात्र-छात्राओं के लिए सर्वसुविधायुक्त EDUKUL लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ किया गया। लाइब्रेरी का उद्घाटन क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुसमुंडा परियोजना के महाप्रबंधक (खनन) श्री अरविंद कुमार राय जी, अध्यक्षता डॉ ऊषा टंडन संचालक गीता कोचिंग बिलासपुर,विशिष्ठ अतिथि के रूप में सुनील कुमार खरवार ए एस ओ कुसमुंडा क्षेत्र,छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री भुवनेश्वर पाटले जी, डॉ. वीरेंद्र टंडन जी एवं अधीक्षण यंत्री श्रीमती गायत्री महिलांग जी , वार्ड पार्षद आरती लखन सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

EDUKUL लाइब्रेरी स्कूल, कॉलेज तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे PSC, UPSC, व्यापम, SSC, रेलवे एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

कुचेना मोड़, कुसमुंडा स्थित यह लाइब्रेरी कोरबा, बाकीमोंगरा, दीपका, जमनपाली, सुराकछार, बलगी, हरदीबाजार सहित आसपास के अनेक क्षेत्रों के लिए केंद्रीय स्थान पर स्थित है। इसके कारण क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे शहरों में जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी। विद्यार्थी अपने क्षेत्र में रहकर ही बेहतर एवं सुविधायुक्त वातावरण में अध्ययन कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकेंगे।

लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आरामदायक चेयर, वातानुकूलित अध्ययन कक्ष, डार्क रूम, लाइट रूम, डिस्कशन रूम, लॉकर, रेस्ट रूम, कैंटीन, डायनिंग एरिया, पार्किंग तथा छात्र-छात्राओं के लिए पृथक प्रसाधन जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। लगभग 90 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता वाले कंपार्टमेंट में शांत एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया गया है।

लाइब्रेरी के संचालक डॉ. दलगंजन सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को बैठकर पढ़ने की सुविधा उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें सही दिशा, मार्गदर्शन एवं बेहतर अध्ययन वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने स्वयं PSC, UPSC, व्यापम, रेलवे सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को क्वालिफाई किया है तथा लंबे समय से बिलासपुर, रायपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में अध्यापन कार्य से जुड़े रहे हैं।

डॉ. दलगंजन सिंह ने कहा कि EDUKUL लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ विशेष मार्गदर्शन एवं अध्यापन संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में बेहतर सहायता मिल सके।

उन्होंने कहा कि आज के समय में ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन वातावरण एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। EDUKUL इसी दिशा में एक सकारात्मक पहल है। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा और मार्गदर्शन देकर उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए तैयार करना ही लाइब्रेरी का मुख्य उद्देश्य है।

लाइब्रेरी के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने EDUKUL के इस प्रयास की सराहना करते हुए क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए इसे एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी पहल बताया। क्षेत्र के युवाओं में भी नई लाइब्रेरी के शुभारंभ को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ धर्मेंद्र महिलांग, डॉ अंजू महिलांग , गंगा जोशी, शुभम बंजारे,पुष्पा बंजारे, रामकुमार, सूरज प्रकाश , सनत भारद्वाज, सुरेन्द्र कुर्रे, अनिल कुमार, आशीष भार्गव, सुहानी गवेल ,वासुदेव भगत अधीक्षण अभियंता, कमलेश कुमार ठाकुर अधीक्षण अभियंता, भगवती बंजारा अधीक्षण अभियंता , राजेश बंजारा अधीक्षण अभियंता कैलाश पलांगे कार्यपालन अभियंता विद्युत,विनीता, रिया, कनिष्क, तनमय, नरेंद्र, रितु, अनुराधा, राजवीर , अनुष्का, ईशा, आकर्ष, रुद्रांश शामिल हुए

EDUKUL लाइब्रेरी का उद्देश्य — बेहतर वातावरण, सही मार्गदर्शन और सफलता की ओर एक मजबूत कदम।

You Might Also Like


CG Politics : BJP के दो जिलाध्यक्षों की कथित बातचीत बनी चर्चा का विषय, चाय-नाश्ते के खर्च पर विवाद ने पकड़ा राजनीतिक तूल


CG NEWS : बेरहमी से हत्या के मामले में कोर्ट सख्त, आरोपी को उम्रकैद की सजा


CG NEWS : मोबाइल बैटरी ब्लास्ट से दर्दनाक हादसा, बच्चे की मौत


CG NEWS: क्रिकेट टूर्नामेंट में फिलिस्तीन समर्थक टी-शर्ट पर बवाल


CG NEWS : PSC स्कैम में जांच तेज, राजनांदगांव में छापेमारी से मचा हड़कंप

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

कोरबा में सनसनी: कलेक्टोरेट के पास LIC ऑफिस में सुरक्षा गार्ड का शव मिला

Arjun Mukherjee
July 6, 2026
Supreme Court : बीएलओ पर हमलों की शिकायतों पर अदालत सख्त
Aaj Ka Rashifal 29 May 2025: आज का दिन रहेगा नई ऊर्जा से भरा, इन 3 राशियों को मिलेंगे मनचाहे परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल
कोरबावासियों ने किया स्वच्छता का स्वर्ण हस्ताक्षर
Women and Child Development Department : महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद में निकली सीधी भर्ती, एक पद अनारक्षित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?