कोरबा, 21 जून।** श्रद्धा महिला मंडल, बिलासपुर के तत्वावधान में आकृति महिला समिति, केंद्रीय कर्मशाला, कोरबा द्वारा रविवार को विश्व योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी एवं सचिव श्रीमती सीमा राव सहित समिति की सदस्याएं श्रीमती श्रद्धा गुप्ता, श्रीमती प्रभाती पटवा, श्रीमती सुनीता जैन, श्रीमती अंजना पाराशर तथा श्रीमती अर्चना दुबे उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर प्रसिद्ध योग गुरु श्री विपिन यादव ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

