News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा में उफनते दादर नाले में डूबी स्कॉर्पियो, 3 युवकों की बची जान’ 50 से ज्यादा घरों में घुसा गंदा पानी
छत्तीसगढ़

कोरबा में उफनते दादर नाले में डूबी स्कॉर्पियो, 3 युवकों की बची जान’ 50 से ज्यादा घरों में घुसा गंदा पानी

Last updated: August 29, 2026 5:18 pm
Arjun Mukherjee
Published: August 29, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद हालात बिगड़ गए। दादर नाला उफान पर आने से एक स्कॉर्पियो तेज बहाव में फंसकर डूब गई। वाहन में सवार तीन युवकों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। वहीं, शहर के कई इलाकों में नाले का पानी घरों में घुस गया है। 50 से ज्यादा घरों में पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और घरों का सामान पानी में तैरता नजर आया।

Contents
तेज बहाव में फंस गई स्कॉर्पियो50 से ज्यादा घरों में घुसा नाले का पानीजलभराव से जनजीवन प्रभावित

तेज बहाव में फंस गई स्कॉर्पियो

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दादर नाला में पानी का बहाव काफी तेज था। इसके बावजूद स्कॉर्पियो सवार तीन युवक नाला पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वाहन तेज बहाव की चपेट में आ गया और पानी में डूबने लगा।

28 August 2026 Horoscope : शुक्रवार को है श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, जानिए अपना राशिफल

स्थिति बिगड़ते देख तीनों युवक किसी तरह वाहन से बाहर निकले और सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। करीब आधे घंटे बाद स्कॉर्पियो को भी बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद नाले के दोनों तरफ आवाजाही बंद कर दी गई।

50 से ज्यादा घरों में घुसा नाले का पानी

लगातार बारिश के कारण कोरबा के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। चिमनी भट्ठा, अमरैया पारा, शारदा विहार, मोतीसागर पारा, सीतामणी और मुड़ापार समेत कई क्षेत्रों में नाले का पानी घरों तक पहुंच गया।

चिमनी भट्ठा और आसपास के इलाकों में 50 से ज्यादा घरों में पानी घुसने की जानकारी सामने आई है। घरों के अंदर पानी भरने से लोगों का घरेलू सामान भी पानी में तैरता नजर आया। कई परिवारों को अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

जलभराव से जनजीवन प्रभावित

तेज बारिश के कारण सड़कों पर भी पानी भर गया है। नाले और नदी उफान पर होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों में पानी और बढ़ने को लेकर चिंता बनी हुई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

You Might Also Like


दसवीं-बारहवीं के कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष तैयारी कक्षाएं संचालित की जाएंगी


प्रधानमंत्री PM Awas 2.0 के नाम पर ठगी, लोगों के खाते हो रहे साफ


CM Vishnudev Say’ छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम’ 211 पेज की ई-टेलीफोन डायरेक्टरी जारी, सीएम से लेकर सभी अधिकारियों के नंबर शामिल


Korba Bank Robbery: दीपका यूनियन बैंक में सेंधमारी का खुलासा, हरियाणा से दो आरोपी गिरफ्तार


“छत्तीसगढ़ में 18 जिलों में बारिश और तेज हवाएं, मौसम विभाग का अलर्ट”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
खेल

फैंस में है आश्चर्य, एशिया कप 2025 के लिए यशस्वी जायसवाल का चयन नहीं

Arjun Mukherjee
September 21, 2025
TMC पर बरसे पीएम मोदी, कहा- बंगाल में सांस्कृतिक संकट की साजिश चल रही है
कोयला लेवी घोटाले में बड़ी राहत: रानू साहू, सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से शर्तों के साथ अंतरिम जमानत
पुलिस में बेटी की नौकरी नागवार गुजरी, नक्सलियों ने पिता को मार डाला
सेना पर टिप्पणी को लेकर बवाल, कांग्रेस ने फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?