आज दिनांक 25.08.2026 को साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक), एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र द्वारा कुसमुण्डा में पिछले 02 वर्षो से आवासों का मरम्मत न होना, प्रतिदिन पानी सप्लाई न होना, गन्दा पानी सप्लाई करना, केनाल से पानी सप्लाई करना, जेआरसी क्लब विकासनगर को खाली कराना जैसे दैनिक जीवन को प्रभावित करने वाली वाजिब एवं अहम मांग पर एसईकेएमसी (इंटक) कुसमुण्डा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बी.एल. महंत (राजवीर) के नेतृत्व में जन-आक्रोश दो पहिया वाहन रैली करते हुये क्षेत्रीय महाप्रबंधक, एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र को ज्ञापन सौंपा गया है।
विदित हो कि इंटक यूनियन के बताये अनुसार पूर्व में दिनांक 27.07.2026 को साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक), यूनियन एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के साथ क्षेत्रीय स्तरीय औद्योगिक सम्बन्ध वार्ता बैठक में उपरोक्त बिंदुओं पर यूनियन और एसईसीएल सिविल प्रबंधन के साथ सहमति बनी थी, सिविल प्रबंधन द्वारा 15 दिवस के भीतर उक्त समस्या का निराकारण करने का वादा किया गया था, जिस पर एसईसीएल सिविल प्रबंधन ने आज तक कोई कार्य नही किया, फलस्वरूप एसईकेएमसी (इंटक) यूनियन ने आंदोलन का बिगुल फूक दिया है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ इंटक कार्यालय बी/134 विकासनगर से सुबह 09 बजे जन-आक्रोश दो पहिया वाहन रैली निकाली गई, जो विकासनगर कालोनी, आदर्शनगर कालोनी, नेहरूनगर कालोनी, गेवराबस्ती, कबीर चौक, गायत्री चौक, अम्बेडकर चौक भ्रमण करते हुये क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय गेट के समक्ष पहुंचकर रैली का समापन किया गया।
रैली समापन उपरांत महाप्रबंधक कार्यालय गेट के समक्ष इंटक नेताओं नें अपने सम्बोधन में एसईसीएल प्रबंधन, सिविल प्रबंधन को जमकर कोसा, जिसके बाद इंटक काफ़िला पैदल मार्च कर क्षेत्रीय महाप्रबंधक के नाम स्टॉफ अधिकारी (मानव संसाधन), कुसमुण्डा क्षेत्र को ज्ञापन सौंपा गया।
कार्यक्रम में एसईकेएमसी (इंटक), कुसमुण्डा क्षेत्र के महासचिव राजू लाल सोनी, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत सिंह (हैप्पी), क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य नवल किशोर सिंह, नरेश प्रसाद साहू, क्षेत्रीय खान सुरक्षा समिति के सदस्य महेन्द्र पाल यादव, आवास समिति के सदस्य भूपेंद्र कुमार मेहर, शैलेन्द्र सिंह, कुसमुण्डा परियोजना के अध्यक्ष उवैश अहमद, सचिव मंतोष कुमार, पिट सेफ्टी कमेटी के मेम्बर निर्मल कुमार चंद्रा, कैंटीन कमेटी के मेम्बर लवकेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष पवन कुमार सहित थालेश्वर विश्वकर्मा, मनोज नारंगे, सियाराम साहू, शंकर सिंह, हरि महाकुण्ड, सत्यदेव सिंह, गोबिंदा, सियाराम करकेट्टा, के.पी. विश्वकर्मा, सूरज सागर, ललित, अश्वनी साहू, अखिलेश साहू, लखन श्रीवास, भुनेश्वर साहू, रामपाल साहू, नवाब अली, अहमद रजा, संदीप यादव, जबीर खान, शिवभक्त बर्मन, दिलीप सिंह, प्रदीप गौतम, चंद्रशेखर यादव, विकास एक्का, रवि भूषण एक्का, गौरीशंकर यादव, सूर्यप्रकाश वाजिर, अयोध्या, भरत लाल, मनोज रायपुरे, अभिषेक हंसराज, भुनेश्वर दास, शशिकांत द्विवेदी, दीपक गुप्ता, बैजनाथ माली, दीपक चौरसे, राहुल कोर्राम, संतराम, जावेद खान, सुंदर दास, यादराम यादव, अच्छेलाल पटेल, प्रफुल्ल दाहिया, उदय लाल, गंगा राम साहू, बिक्रम, उत्तम, गोपेश्वर, मंगल, सुखदे कुमार, श्रवण लाल, प्रेम साय राजवाड़े, उत्तरा कुमार, सत्यनारायण चौहन, विजय टोप्पो, विमल कुमार, दिलेश्वर राय, सहस राम, विनोद कुमार, टिकैत, शफीक, युसूफ अली, मातृशक्ति श्रीमती ईश्वरी देवी कुर्मी, श्रीमती रुकमणि, श्रीमती कौशिल्या बाई, श्रीमती हेमंत बाई सहित लगभग 300 से ज्यादा यूनियन के सदस्य एवं आम जनता मुख्य रूप से उपस्तिथ रहे।

