News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG Breaking: बिलासपुर में पति-पत्नी की मौत, सुबह बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक पहुंचा
छत्तीसगढ़

CG Breaking: बिलासपुर में पति-पत्नी की मौत, सुबह बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक पहुंचा

Last updated: August 11, 2026 7:26 pm
Arjun Mukherjee
Published: August 11, 2026
Share
SHARE

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मंगलवार को पति-पत्नी की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया। नयापारा वार्ड नंबर 12 स्थित किराए के मकान में दोनों के शव फंदे से लटके मिले। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Contents
बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचा मकान मालिकपुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच

मृतकों की पहचान रमेश सिंह बंजारा और माया बंजारा के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के जामकछार के रहने वाले थे और बिलासपुर में अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे। रमेश इंडस्ट्रियल इलाके की एक कंपनी में काम करता था।

बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचा मकान मालिक

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे दोनों बच्चों के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक रमेश कुमार साहू वहां पहुंचे। कमरे के अंदर पति-पत्नी को फंदे से लटका देखकर उन्होंने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फिलहाल पति-पत्नी की मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

घटना के बाद दोनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

You Might Also Like


एक कॉल… एक समाधान: पुलिस ने शुरू की 24 घंटे सेवा, हर फरियादी को तुरंत सहायता


हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: जांच तेज, नए रेलवे अधिकारी की तत्काल नियुक्ति


बाइक सवार बदमाशों ने ड्राइवर से 1.30 लाख की लूट की, CCTV में कैद हुआ आरोपी


Chhattisgarh Police Arms Act : लाइसेंसी पिस्टल और बेकाबू गुस्सा , जांजगीर में फौजी ने युवक को मारी गोली, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा


CG NEWS : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा’ मंदिर की बावड़ी में डूबे दो मासूम, मौत से गांव में पसरा मातम

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Balrampur Head Constable Murder
छत्तीसगढ़

Balrampur Head Constable Murder : प्यार की साजिश में खून बलरामपुर में हेड-कॉन्स्टेबल की हत्या, पत्नी गिरफ्तार

Arjun Mukherjee
February 5, 2026
स्ट्रीट लाइट की कमी बनी दुर्घटनाओं की वजह, देर रात दो भैंसें वाहन की चपेट में
Labor Policy: मनुस्मृति विवाद में फंसी नई श्रम नीति, सियासी तापमान बढ़ा
CG News : हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे के अंतिम संस्कार में पहुंचे भाजपा महामंत्री पवन साय और मंत्री, मारवाड़ी श्मशान घाट पर दी अंतिम विदाई
वक्फ अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट की नजर, 7 राज्य समर्थन में तो कई याचिकाएं विरोध में
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?