News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > CG News : चाय की टपरी पर छात्रा से जबरन किस करने की कोशिश, विरोध पर सहेली से मारपीट; CCTV में कैद वारदात
छत्तीसगढ़

CG News : चाय की टपरी पर छात्रा से जबरन किस करने की कोशिश, विरोध पर सहेली से मारपीट; CCTV में कैद वारदात

Last updated: August 2, 2026 3:16 pm
Arjun Mukherjee
Published: August 2, 2026
Share
SHARE

CG News :  दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के एजुकेशन हब भिलाई में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्मृति नगर थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर सरेआम अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। आरोप है कि चाय की दुकान पर दोस्तों के साथ बैठकर कैरम खेल रही छात्रा के साथ एक युवक ने जबरन किस करने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी सहेली से भी मारपीट की।

Contents
चाय की टपरी पर छात्रा के साथ अश्लील हरकतभागने लगा आरोपी, लोगों ने पकड़ लियाCCTV में रिकॉर्ड हुई पूरी घटनाभिलाई में पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामलाछात्राओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Korba Accident: पीछे से कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, मां ICU में भर्ती

चाय की टपरी पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता मूल रूप से बालोद जिले की रहने वाली है और भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करती है।

31 जुलाई को वह अपने दोस्तों के साथ मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के पास एक चाय की टपरी पर बैठी थी। इसी दौरान हेमंत क्षत्री नाम का युवक वहां पहुंचा।

आरोप है कि युवक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसे जबरन किस करने की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से छात्रा घबरा गई और खुद को बचाने की कोशिश में कुर्सी से नीचे गिर गई।

भागने लगा आरोपी, लोगों ने पकड़ लिया

घटना के बाद आरोपी वहां से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान छात्रा की सहेली बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ भी मारपीट की।

घटना के बाद छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

CCTV में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

चाय की दुकान के पास लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। शिकायत और उपलब्ध फुटेज के आधार पर स्मृति नगर पुलिस ने शनिवार को आरोपी हेमंत क्षत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

भिलाई में पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

भिलाई में छात्राओं और युवतियों से जुड़ी ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। हाल ही में एक अन्य मामले में युवती का कथित तौर पर पीछा करने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वीडियो में युवती आरोपी की पिटाई करते हुए उससे सवाल करती नजर आई थी कि वह उसका पीछा क्यों कर रहा है।

छात्राओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

लगातार सामने आ रही छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों की घटनाओं ने भिलाई में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षण संस्थानों, छात्रावासों और छात्राओं की आवाजाही वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही मनचलों और महिलाओं से अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like


प्रेमी संग भागी पत्नी ने दी ‘नीले ड्रम’ की धमकी, पति से बोली- रोका तो बच्चों को मार दूंगी; पीड़ित बोला- लव मैरिज से दूर रहो


छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल’ जग्गी केस में अमित जोगी पर कसा शिकंजा, कोर्ट का सख्त आदेश


Big Change In High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू’ अब बदली बेंचों में होगी अहम मामलों की सुनवाई


Illegal Rice Smuggling : अधिकारियों की मिलीभगत पर उठे सवाल ,जांच की मांग तेज, प्रशासन पर दबाव


छत्तीसगढ़ में कलेक्टर गाइडलाइन पर बढ़ा विवाद: कई जिलों में 800% तक बढ़ोतरी, सीएम ने दिए पुनर्विचार के संकेत

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

भारत के बाद यूरोपीय देशों ने भी अमेरिका के लिए डाक सेवा रोकी, ट्रंप टैरिफ बना वजह

Arjun Mukherjee
August 24, 2025
केस लड़ने से इनकार पर भड़की महिला वकील, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप
मुख्यमंत्री के समधी चुनाव जीते तो अध्यक्ष पद से दूंगा इस्तीफा; कांग्रेस जिलाध्यक्ष की खुलेआम चुनौती
पॉक्सो केस निस्तारण में छत्तीसगढ़ बना राष्ट्रीय मॉडल, रिपोर्ट में खुलासा
CG News : डिलीवरी के बाद दर्दनाक हादसा आदिवासी महिला व नवजात की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था सवालों में
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?