News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > Blog > CG NEWS : आंशिक बादल और बारिश के आसार, रायपुर में आज 42°C तापमान
Blog

CG NEWS : आंशिक बादल और बारिश के आसार, रायपुर में आज 42°C तापमान

Last updated: May 3, 2026 9:52 am
Arjun Mukherjee
Published: May 3, 2026
Share
SHARE

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी रायपुर में शनिवार को दिनभर तेज धूप के बाद शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए और रात में तेज अंधड़ चला। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।

अगले 5 दिनों का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। खासतौर पर 4 और 5 मई को इन गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

द्रोणिका का असर, बढ़ी अस्थिरता
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जिसका असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। इसी कारण गरज-चमक और बारिश की स्थिति बन रही है।

आज रायपुर का मौसम
3 मई को रायपुर में आंशिक बादल छाए रहने के साथ मेघगर्जन और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

You Might Also Like


11 May Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन …


22 March 2026 Horoscope : मेष, वृश्चिक और धनु राशि के लिए आज का दिन रहेगा लाभदायक, जानें अपना राशिफल…


Chandra Grahan 2025: कब है साल का पहला चंद्र ग्रहण? अभी नोट करें सूतक का समय


चैत्र नवरात्र के व्रत में भूलकर भी न करें ये गलतिया, वरना पूर्ण नहीं माना जाएगा व्रत!


खाट पर ढोए जा रहे मरीज, लोगों को नहीं मिल रही एंबुलेंस की सुविधा ,स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

चौहान स्टेट में खुला लिफ्ट दरवाजा, तीसरी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Arjun Mukherjee
April 29, 2025
राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद में बस्तर की संस्कृति को दी पहचान, ‘पंडुम कैफे’ का किया उल्लेख
Conversion Controversy : धर्मांतरण के आरोप में हिंसा, दो परिवारों पर हमला; 16 लोग गांव से बाहर निकाले गए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की हेलीकॉप्टर दुर्घटना टली, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने समय पर बचाया
Donald Trump Iran Policy 2026 : ट्रंप का चुनावी वादा , ईरान के तेल निर्यात पर फिर से लगाएंगे दुनिया के सबसे कड़े प्रतिबंध
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?