News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > DMF केस में राहत नहीं, अनिल टुटेजा जेल में ही रहेंगे
छत्तीसगढ़

DMF केस में राहत नहीं, अनिल टुटेजा जेल में ही रहेंगे

Last updated: April 27, 2026 10:13 am
Arjun Mukherjee
Published: April 27, 2026
Share
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कोरबा जिले के DMF (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड) से जुड़े कथित घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी Anil Tuteja  को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। मामले की सुनवाई जस्टिस एन.के. व्यास की सिंगल बेंच में हुई।

Contents
“आर्थिक अपराध राष्ट्रीय हित के खिलाफ” भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोपपद का दुरुपयोग कर फंड में गड़बड़ीजांच के लिए कस्टडी जरूरी पैरिटी का तर्क भी खारिज 23 फरवरी को हुई थी गिरफ्तारी

“आर्थिक अपराध राष्ट्रीय हित के खिलाफ”

हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अपराध की गंभीरता, आवेदक की भूमिका और गवाहों को प्रभावित करने की संभावना को देखते हुए जमानत नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि आर्थिक अपराध केवल व्यक्तिगत स्तर पर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और जनहित को नुकसान पहुंचाते हैं।

 भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप

कोर्ट के आदेश में उल्लेख किया गया है कि केस डायरी के अनुसार सह-आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा को संबंधित फर्मों से लगभग 16 करोड़ रुपये गैरकानूनी कमीशन के रूप में मिले, जिसमें से कुछ राशि आवेदक अनिल टुटेजा को भी दी गई। ऐसे में प्रथम दृष्टया उनकी संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।

पद का दुरुपयोग कर फंड में गड़बड़ी

हाई कोर्ट ने माना कि आवेदक ने अपने वरिष्ठ पद का दुरुपयोग करते हुए निजी कंपनियों के साथ मिलकर सार्वजनिक धन का गलत उपयोग किया, जिससे सरकारी खजाने और जनता के हित को भारी नुकसान पहुंचा।

जांच के लिए कस्टडी जरूरी

कोर्ट ने कहा कि सह-आरोपी के बयान और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए आवेदक की कस्टडी आवश्यक है, इसलिए जमानत देना उचित नहीं होगा।

 पैरिटी का तर्क भी खारिज

आवेदक की ओर से यह दलील दी गई थी कि अन्य सह-आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, इसलिए उन्हें भी राहत दी जाए। लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए कहा कि अन्य आरोपी लंबे समय से जेल में थे, जबकि टुटेजा केवल 23 फरवरी 2026 से ही हिरासत में हैं, इसलिए पैरिटी का आधार लागू नहीं होता।

 23 फरवरी को हुई थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि EOW और ACB ने 23 फरवरी 2026 को अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा था। उन्होंने स्थायी जमानत के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे अब खारिज कर दिया गया है।

You Might Also Like


CG Govt Jobs New System : सरकारी नौकरियों में नई व्यवस्था लागू, व्यापम को अलविदा, कर्मचारी चयन मंडल को मिली जिम्मेदारी


हाथी ने मचाया तांडव: घर में घुसकर की तोड़फोड़, परिवार ने भागकर बचाई जान


10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के विधार्थियों के लिए हेल्पलाइन सेंटर कल से होगा शुरू


ड्रीम इलेवन में नौकरी का झांसा देकर युवक का अपहरण, रेड्डी अन्ना एप पर काम के लिए दबाव और 5 लाख की फिरौती की मांग


सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों का प्रिंटिंग प्रेस जब्त

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

ट्रेलर और डंपर से भिड़ी माजदा, खरोरा हादसे में 4 बच्चे और 9 महिलाओं की गई जान

Arjun Mukherjee
May 12, 2025
नक्सलियों की शांति वार्ता की पहल, गृहमंत्री विजय शर्मा का जताया आभार
CG NEWS : मानसून सत्र में विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने सरकार तैयार : अरुण साव
महाकुंभ आने-जाने के दौरान 3 हादसे, 16 की मौत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आतंकवाद पर सख्त संदेश : धर्म नहीं, कर्म देखकर किया आतंकियों का सफाया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?