News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > शादी में गए परिवार, पीछे से घरों में चोरी: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
छत्तीसगढ़

शादी में गए परिवार, पीछे से घरों में चोरी: पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

Last updated: March 14, 2026 6:42 pm
Arjun Mukherjee
Published: March 14, 2026
Share
SHARE

कोरबा। जिले में अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग तीन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने दो चोरी के मामलों में कार्रवाई की। प्रार्थी अमित दिवाकर और नंद कुमार के घर से शादी कार्यक्रम के दौरान ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और नगदी चोरी कर ली गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुमित्रा रात्रे (28 वर्ष) निवासी बेन्द्रकोना को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी सिविल लाइन और उरगा थाने में चोरी के मामले दर्ज हैं।

वहीं मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में भी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश मरावी (19 वर्ष), रोहित शर्मा (19 वर्ष) और निखिल वर्मन (21 वर्ष) शामिल हैं। आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी करना स्वीकार किया है।

कोरबा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जिले में चोरी, लूट व अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

You Might Also Like


CG NEWS : सड़क हादसे के बाद भड़का गुस्सा’ ग्रामीणों ने एंबुलेंस और 112 वाहन में की जमकर तोड़फोड़


CG NEWS : नौकरी की मांग को लेकर सड़कों पर CAF अभ्यर्थी, गृहमंत्री के आवास पर हंगामा


Chhattisgarh Board of Secondary Education 5वीं-8वीं रिजल्ट 2026 आज’ दोपहर 12 बजे जारी होंगे नतीजे


CG NEWS : कोरबा कोतवाली में महिला की ‘रील बाजी’ से बवाल, ‘आज जेल होई…कल बेल होई’ गाने पर VIDEO वायरल


CG News : धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की धूम, CM विष्णुदेव साय और स्मृति ईरानी ने की शिरकत

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Theft at officers houses: मनेन्द्रगढ़ और पखांजूर में चोरों का धावा, पुलिस को मिले अहम सुराग

Arjun Mukherjee
October 2, 2025
Nitish Kumar 10th time CM : नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली शपथ, BJP को मिला मंत्रिमंडल में सबसे बड़ा हिस्सा
भारत ने व्हाइट हाउस सलाहकार की टिप्पणी को खारिज किया: कहा- रिश्ते आपसी सम्मान पर आधारित
विदाई समारोह में सुरों से सजी शाम, कलेक्टर कुणाल दुदावत और SP सिद्धार्थ तिवारी ने गाया गीत
थरूर का बयान- सरकार का प्रवक्ता नहीं, लेकिन पाकिस्तान पर कार्रवाई से संतोष
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?