News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > ट्रेलर और डंपर से भिड़ी माजदा, खरोरा हादसे में 4 बच्चे और 9 महिलाओं की गई जान
छत्तीसगढ़

ट्रेलर और डंपर से भिड़ी माजदा, खरोरा हादसे में 4 बच्चे और 9 महिलाओं की गई जान

Last updated: May 12, 2025 11:06 am
Arjun Mukherjee
Published: May 12, 2025
Share
SHARE

रायपुर : राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में रविवार देर रात दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा हुआ. छट्टी कार्यक्रम से ग्रामीणों को लेकर लौट रहे माजदा की पहले ट्रेलर फिर डंबर से भिड़ंत हो गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 10 से ज्यादा घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Contents
    • कैसे हुआ भीषण हादसा ?
  • विधायकों और एसपी-कलेक्टर ने घायलों से की मुलाकात

भीषण सड़क हादसे में मरने वालों में 4 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं. मृतकों की पहचान मोहंदी, धरसींवा निवासी टिकेश्वरी साहू (45 वर्ष), एकलव्य साहू (6 वर्ष), प्रभा साहू (34 वर्ष) और गीता साहू (54 वर्ष), गोंडवारा निवासी कुमारी महिमा साहू (18 वर्ष), धरसीवां निवासी नंदनी साहू (53 वर्ष), आनंदगांव, बेमेतरा निवासी उमंग साहू (5 माह), वर्षा साहू (28 वर्ष) और भूमि साहू (4 वर्ष), नागौरा मंदिर, हसौद निवासी राजवती साहू (60 वर्ष), और चटौद, विधानसभा क्षेत्र निवासी कृति साहू (50 वर्ष), कुंती साहू (55 वर्ष) और टिकेश्वर साहू (35 वर्ष) के रूप में की गई है.

एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि माजदा वाहन की पहले ट्रेलर से टक्कर हुई. ट्रेलर में लोहे का स्ट्रक्चर था, जो दोनों ओर से तीन-तीन फीट बाहर निकला हुआ था. लोहे के उन स्ट्रक्चर से माजदा वाहन का डाला टकराया, जिससे सबसे अधिक हानि हुई. इसके बाद माज़दा डंपर से टकराई. घटना में ग़ैर इरादतन हत्या के तहत दर्ज प्रकरण होगा. फिलहाल, तीनों वाहनों के चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

कैसे हुआ भीषण हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, ग्राम चटौद के लोग स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG 04, MQ 1259 में रविवार को छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम बाना बनारसी गए हुए थे. कार्यक्रम से लौटते समय रायपुर-बलौदबाज़ार रोड पर सारागांव के पास पहले ट्रेलर से और उसके बाद डंपर से भिड़ंत हो गई. हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, घायलों का मेकाहारा अस्पताल में इलाज जारी है.

विधायकों और एसपी-कलेक्टर ने घायलों से की मुलाकात

भीषण हादसे की सूचना के बाद धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, एसपी और कलेक्टर अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.


Chhattisgarh Winter Session 2025 : रायपुर से विधानसभा तक ‘विजन 2047’ की चर्चा तेज, सत्र में होगा बड़ा खुलासा


छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे हार्ट-अटैक के मामले: होटल में ड्राइवर की LIVE मौत, अंबिकापुर में बाइक सवार की जान गई


भैसमा गांव में आबकारी कार्रवाई के दौरान बवाल, टीम प्रभारी बने बंधक


हाथी का आतंक, ट्रक ड्राइवर ने रिवर्स कर बचाई जान


छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री ने CMHO को सस्पेंड की चेतावनी दी, जांच मशीन जल्द ठीक करने के दिए निर्देश

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Mahatari Vandana Yojana : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना के लिए फिर आवेदन का मौका

Arjun Mukherjee
January 6, 2026
रामअवतार जग्गी मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला — CBI को अपील की अनुमति
PWD Corruption Raipur : ननकी राम कंवर का पत्र बना सियासी मुद्दा, PWD अफसर पर गंभीर आरोप
Rape of Elderly Woman : बीमार बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी, पुलिस ने शुरू की जांच
छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल पर हमला, कान और पैर में गंभीर चोटें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?