News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > 21 धमाके, 56 मौतें: अहमदाबाद ब्लास्ट केस में हाईकोर्ट का बड़ा निर्णय
देश

21 धमाके, 56 मौतें: अहमदाबाद ब्लास्ट केस में हाईकोर्ट का बड़ा निर्णय

Last updated: July 7, 2026 12:33 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 7, 2026
Share
SHARE

अहमदाबाद। वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने मंगलवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए विशेष अदालत के निर्णय को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने 38 दोषियों को सुनाई गई फांसी की सजा और 11 दोषियों की उम्रकैद की सजा को यथावत रखा। साथ ही अदालत ने मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजा देने का भी निर्देश दिया।

Contents
70 मिनट में हुए थे 21 धमाके2022 में स्पेशल कोर्ट ने सुनाई थी सजाहाईकोर्ट में दी गई थी चुनौती

हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि धमाकों में जान गंवाने वाले 56 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये तथा घायलों को मुआवजा दिया जाए।

70 मिनट में हुए थे 21 धमाके

26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद में महज 70 मिनट के भीतर 21 सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इन विस्फोटों में 56 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। आतंकियों ने नरोदा, बापूनगर, सरखेज, हटकेश्वर सहित कई भीड़भाड़ वाले इलाकों, बसों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाया था। बम साइकिलों पर रखे टिफिन बॉक्स में छिपाकर लगाए गए थे। शुरुआती धमाकों के बाद अस्पतालों के बाहर भी विस्फोट किए गए, जहां घायलों को उपचार के लिए लाया जा रहा था।

2022 में स्पेशल कोर्ट ने सुनाई थी सजा

करीब 14 वर्ष तक चली सुनवाई के बाद वर्ष 2022 में विशेष अदालत ने 38 दोषियों को फांसी और 11 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अदालत ने इस मामले को “दुर्लभतम से भी दुर्लभ” श्रेणी का मानते हुए मृत्युदंड को उचित ठहराया था। यह देश का पहला मामला था, जिसमें एक साथ 38 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी।

हाईकोर्ट में दी गई थी चुनौती

विशेष अदालत के फैसले के बाद सभी दोषियों ने गुजरात हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। वहीं, राज्य सरकार ने भी कानून के तहत मृत्युदंड की पुष्टि के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था, क्योंकि निचली अदालत द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा पर अंतिम मुहर हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद ही लगती है। हाईकोर्ट ने सभी अपीलों को खारिज करते हुए विशेष अदालत के फैसले को बरकरार रखा।

You Might Also Like


राहुल की नागरिकता पर केंद्र की चुप्पी, हाईकोर्ट ने सबूत न होने पर बंद किया मामला


महाराष्ट्र में 144 वाटर सोर्स में इन्फेक्शन की पुष्टि


Gyanesh Kumar ECI West Bengal Visit : कालीघाट में भारी तनाव मुख्य चुनाव आयुक्त के सामने लगे गो-बैक के नारे, पुलिस के फूले हाथ-पांव


Jagannath Rath Yatra 2026 : 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जानें महास्नान, अनवसर और नवयौवन दर्शन का महत्व


SCB Medical College Fire : जिंदगी बचाने वाले अस्पताल में ‘काल’ का साया SCB में भीषण आग, वेंटिलेटर पर मौजूद 10 मरीजों की मौत

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG Crime News : कोरबा की सिंचाई कॉलोनी में लाखों की चोरी, सूने मकान का ताला तोड़कर सोना-चांदी और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Arjun Mukherjee
July 24, 2026
बीजापुर-दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान घायल
Rajeev Chandrasekhar Mansion Controversy : चुनाव में भूचाल , भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ EC में शिकायत, ₹200 करोड़ की प्रॉपर्टी बनी जी का जंजाल
Rang Panchami 2026 : होली का महापर्व समापन रंग पंचमी आज, जानिए क्यों चरणों में लगाया जाता है गुलाल और क्या है इसका महत्व
India-EU Historic Trade Deal : 18 साल बाद समझौता, लग्जरी कारें होंगी आधी कीमत से भी सस्ती
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?