News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा में राशन परिवहन व्यवस्था को लेकर सख्ती, देरी करने वाले ट्रांसपोर्टरों पर वसूली जाएगी पेनाल्टी
छत्तीसगढ़

कोरबा में राशन परिवहन व्यवस्था को लेकर सख्ती, देरी करने वाले ट्रांसपोर्टरों पर वसूली जाएगी पेनाल्टी

Last updated: July 30, 2026 1:56 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 30, 2026
Share
SHARE

कोरबा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकृत परिवहनकर्ताओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अब समय-सीमा में उचित मूल्य दुकानों तक खाद्यान्न नहीं पहुंचाने वाले ट्रांसपोर्टरों से पहले नियमानुसार पेनाल्टी वसूली जाएगी, इसके बाद ही उनके बिलों का भुगतान किया जाएगा।

Contents
जनदर्शन में शिकायत के बाद हुई कार्रवाईसमय पर राशन नहीं पहुंचाने पर लगेगी पेनाल्टीबिल भुगतान से पहले जमा करनी होगी पेनाल्टीलापरवाही जारी रही तो होगी बड़ी कार्रवाई

इस संबंध में कलेक्टर (खाद्य शाखा) कार्यालय से अपर कलेक्टर द्वारा 27 जुलाई 2026 को आदेश जारी किया गया है।

जनदर्शन में शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) के जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे द्वारा जनदर्शन में की गई शिकायत के बाद की गई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकृत परिवहनकर्ता निर्धारित समय पर उचित मूल्य दुकानों तक खाद्यान्न नहीं पहुंचा रहे हैं। इसके कारण शासन के निर्देशानुसार हर महीने 7 तारीख को आयोजित होने वाला “चावल उत्सव” प्रभावित हो रहा है और हितग्राहियों को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है।

समय पर राशन नहीं पहुंचाने पर लगेगी पेनाल्टी

जारी आदेश में जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देश दिए गए हैं कि खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। इसके लिए जरूरत के अनुसार अधिक वाहन और हमालों की व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि निर्धारित समय के भीतर सभी उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण सुनिश्चित हो सके।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन परिवहनकर्ताओं द्वारा तय समय सीमा में खाद्यान्न का भंडारण नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बिल भुगतान से पहले जमा करनी होगी पेनाल्टी

प्रशासन ने निर्देश दिया है कि लापरवाह परिवहनकर्ताओं से पेनाल्टी राशि जमा कराने के बाद ही उनके लंबित बिलों का भुगतान किया जाए। साथ ही पेनाल्टी वसूली का प्रमाण जिला खाद्य कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य होगा।

सूत्रों के अनुसार, ऐसे परिवहनकर्ताओं पर 15 रुपये प्रति क्विंटल की पेनाल्टी निर्धारित की गई है।

लापरवाही जारी रही तो होगी बड़ी कार्रवाई

आदेश में चेतावनी दी गई है कि यदि इसके बाद भी परिवहन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और लापरवाही जारी रही तो संबंधित परिवहनकर्ताओं के साथ-साथ नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

इस आदेश की प्रतिलिपि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन और शिकायतकर्ता को भी भेजी गई है।

प्रशासन के इस कदम से अब PDS व्यवस्था में सुधार और हितग्राहियों को समय पर राशन उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई जा रही है।

You Might Also Like


CG Breaking News : सोशल मीडिया विवाद ने लिया दुर्ग में एक जीवन, पत्नी ने की फांसी


‘सिर्फ नाम नहीं चाहिए इंसाफ’ – दुर्ग कांड में पीड़िता की मां की भावुक अपील


SP Vijay Kumar Pandey : IPS ट्रेनिंग का ‘पावरप्ले’, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी जाएंगे एसपी विजय पाण्डेय, विमल बैंस बने जिले के नए ‘कैप्टन’


तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर: कोरबा में बिजली गिरने से मवेशियों की गई जान


Chhattisgarh Weather : पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप तेज, जनजीवन प्रभावित

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG NEWS : चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जीएसटी सुधार का किया स्वागत, मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार

Arjun Mukherjee
September 5, 2025
CG News : सूरजपुर नशे में धुत्त हेडमास्टर स्कूल के फर्श पर सोया, वीडियो वायरल
CG NEWS : झूठी खबर बनी हिंसा की वजह’ गांव में बच्चा चोरी की अफवाह फैलते ही फेरीवालों पर टूटा कहर
तमिलनाडु बस हादसा: सिवगंगा में दो सरकारी बसों की भिड़ंत, 11 यात्रियों की मौत 40 से अधिक लोग घायल
पुतिन का भारत दौरा शुरू: पीएम मोदी से आज दो अहम बैठकें, 25 से अधिक समझौतों पर मुहर संभव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?