News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > रायपुर: नशे में धुत रशियन लड़की ने बीच सड़क किया हंगामा, रात में पुलिस से भी झड़प, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़

रायपुर: नशे में धुत रशियन लड़की ने बीच सड़क किया हंगामा, रात में पुलिस से भी झड़प, वीडियो वायरल

Last updated: February 8, 2025 6:12 pm
Arjun Mukherjee
Published: February 8, 2025
Share
SHARE

Raipur Viral Video: रायपुर में शराब के नशे में एक रूसी लड़की ने स्कूटी में टक्कर मारी. इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद लड़की की पुलिस से झड़प हुई. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Raipur Viral Video: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रशियन लड़की सड़क पर हंगामा करती दिख रही है. दावा किया जा रहा है कि लड़की नशे में है और नशे की हालत में ही ड्राइव कर रही थी. इस दौरान उसने एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके बाद हंगामा शुरू हुआ. स्कूटी पर तीन लोग सवार थे और तीनों को गंभीर चोटें आई हैं.

मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना इलाके का है. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन तीनों को मेकाहारा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. एक्सीडेंट के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और फिर लड़की ने हंगामा शुरू कर दिया.

वीडियो में क्या है?
वीडियो बुधवार (5 फरवरी) की रात का बताया जा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि हादसे के बाद घटनास्थल पर कई लोग इकट्ठा हो गए और रशियन लड़की से लड़ने लगे. इस दौरान लड़की लगातार अपना फोन मांगती है, लेकिन उससे कहा जाता है कि किसी के पास उसका फोन नहीं है. पुलिसकर्मी उसे थाने चलने के लिए कहते हैं लेकिन वह बार-बार मना करती है और मामला बढ़ जाता है.

महिला पुलिकर्मी मौजूद नहीं
वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि आसपास के लोगों में बहुत गुस्सा है और वो लगातार कह रहे हैं कि बीच सड़क कोई गाड़ी क्यों सिखाएगा. जब लड़की पुलिस की भी बात नहीं सुनती, तो पुलिसकर्मी उसके साथी को उसे कंट्रोल करने को कहते हैं. साथी कहता है कि तुम्हें घर छोड़ देता हूं, लेकिन वह नहीं मानती. इस दौरान मौके पर एक भी महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं है.

रशियन लड़की और साथी हिरासत में
घटना के अनुसार, लड़की के साथ गाड़ी में उसका एक दोस्त भी था. हादसे के बाद जब बवाल शुरू हुआ तो पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. दोनों ही नशे में बताए जा रहे हैं. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच जारी है.


ACB-EOW Appointment : सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया तैनाती का आदेश


CG Weather Update : छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट 33 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी ने छुड़ाए पसीने


Chhattisgarh Weather : अंबिकापुर समेत सरगुजा संभाग में कई दिनों से ठिठुरन का दौर जारी


CG CRIME : बिलासपुर में डकैती और साइबर ठगी का डबल वार, चोरों ने 3 मकानों में किया हाथ साफ, 6 लाख की क्रिप्टो ठगी


Chhattisgarh Crime News : बलरामपुर में तालिबानी सजा से हड़कंप, क्रशर संचालक ने दो युवकों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Guideline Rate Increase : ओपी चौधरी का दावा—महादेव सट्टा और अवैध धन बचाने के लिए गाइडलाइन दर रोकी गई

Arjun Mukherjee
November 27, 2025
गेवरा में नारी शक्ति खेल महोत्सव का रंगारंग आयोजन, महिलाओं ने दिखाई खेलों में दक्षता
शराब के नशे में डूबा शिक्षक, बच्चे खुद पढ़ने मजबूर
इंडोनेशिया के बाद अब भारत से व्यापार समझौते की तैयारी में अमेरिका
Ranveer Singh : 19 मार्च की तारीख नोट कर लें! ‘धुरंधर द रिवेंज’ के साथ रणवीर सिंह रचने जा रहे हैं नया इतिहास
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?