News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > पांच मकानों में चोरी करने वाला निकला आईटीबीपी का जवान, सीसीटीवी से खुला राज
छत्तीसगढ़

पांच मकानों में चोरी करने वाला निकला आईटीबीपी का जवान, सीसीटीवी से खुला राज

Last updated: February 8, 2025 5:12 pm
Arjun Mukherjee
Published: February 8, 2025
Share
SHARE

आईटीबीपी का जवान मुकेश कुमार चौधरी मूल रूप से ग्राम गोठडा भूरकान थाना दादिया जिला सीकर राजस्थान का रहने वाला है। फिलहाल वह सेक्टर 29 नवा रायपुर में रह रहा था। वहीं उसकी ड्यूटी लगी थी और उसी के आस-पास उसने चोरी की वारदात की थीं।

Contents
HighLightsसीसीटीवी की जांच से मिले सुरागफर्जी QR कोड बनाकर एक लाख की धोखाधड़ी

HighLights

  1. आरोपित मुकेश कुमार मूलत: राजस्थान का रहने वाला है।
  2. सीसीटीवी से सुराग तलाशकर पुलिस ने किया है गिरफ्तार।
  3. चोरी के 11 लैपटॉप, दो नग ट्रॉली बैग, दो हाथ घड़ी बरामद।

रायपुर। रायपुर पुलिस ने चोरी के केस में इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवान मुकेश कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम गोठडा भूरकान थाना दादिया जिला सीकर राजस्थान का रहने वाला है। हाल में सेक्टर 29 नवा रायपुर में रह रहा था। उसकी ड्यूटी भी वहीं थी।

आरोपित ने पांच सूने मकानों को अपना निशाना बनाया था। राखी पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी के 11 नग अलग-अलग कंपनी के लैपटॉप, दो नग ट्रॉली बैग, कपड़ा, दो हाथ घड़ी, आठ नग लैपटॉप चार्जर, दो एलईडी टीवी जब्त किया है।

प्रार्थी अमन कुमार तिवारी ने थाना राखी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे ब्लाक नं. 14 मकान नं. 307 सेक्टर 29 नवा रायपुर में रहते हैं। बालको मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के चिकित्सा अभिलेख विभाग में एग्जीक्यूटिव पद पर कार्यरत हैं। प्रार्थी सात जनवरी की सुबह नौ बजे घर में ताला लगाकर ड्यूटी चले गए थे।

दोपहर तीन बजे घर आए, तो देखा कि मुख्य दरवाजे की कुंडी और ताला टूट कर नीचे पड़े थे। अंदर जाकर देखा बेड रूम में रखा डेल कंपनी का लैपटॉप, हार्ड डिक्स एवं सफारी कंपनी का ट्रॉली बैग नहीं थे। पुलिस ने अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू की।

सीसीटीवी की जांच से मिले सुराग

सीसीटीवी की जांच की गई। चोरी के पुराने आरोपितों की पतासाजी की गई। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपित के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। आरोपित की पहचान नवा रायपुर सेक्टर 29 निवासी मुकेश कुमार चौधरी के रूप में हुई। पतासाजी कर उसे पकड़ा गया।

प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर मुकेश कुमार चौधरी द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपित द्वारा थाना राखी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर स्थित पांच सूने मकानों के ताला तोड़कर चोरी की है।

फर्जी QR कोड बनाकर एक लाख की धोखाधड़ी

उधर, रायपुर के देवेंद्र नगर थाने में संस्कृति डेकोर के संचालक जीतेश पटेल ने अपने ही कर्मचारी दीपक यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। कैलाश ब्रदर्स के पास भनपुरी का रहने वाला जीतेश पंडरी कपड़ा मार्केट में संस्कृति डेकोर के नाम से दुकान चलाता है। यहां तीन साल पहले दीपक सेल्स का काम करता था।

इस दौरान दीपक ने जून 2022 से जनवरी 2025 तक दुकान के क्यूआर कोड में छेड़छाड़ की। उसने फर्म के नाम से फर्जी क्यूआर कोड बनवाकर च्वाइस सेंटरों के माध्यम से बिना किसी की जानकारी के रुपये निकाल लिए और उसे फर्म में जमा नहीं किया। फर्म से एक लाख की धोखाधड़ी की गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

You Might Also Like


ड्यूटी पर शराब पीने वाले शिक्षकों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सीधे जाएंगे नौकरी से बाहर


Kanker News : छत्तीसगढ़ गरियाबंद में ढाबा कर्मचारी को जेल प्रहरी ने पीटा, वीडियो वायरल


नेहरु नगर,पानी टंकी मैदान में विराजी महादेवी दुर्गा


चोरी के बाद जंगल में पैसे और सोना छिपाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पकड़े जाने पर पीटा


Durg Murder : दुर्ग में मिली अधजली लाश, इलाके में सनसनी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

बेंगलुरु में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर शव को सूटकेस में भर दिया

Arjun Mukherjee
April 5, 2025
जुनवानी भैंसमा में 15 वर्षीय किशोरी पर जानलेवा हमला, गले पर चाकू से किया वार
Chhattisgarh Weather : न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट के आसार , अंबिकापुर बना प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका
CG Crime News : पंजाब से पकड़ा गया मुख्य सप्लायर, ड्रोन से आती थी सीमापार हेरोइन
SIR Form : BLO के पास भीड़, अफवाह का पड़ा सीधा असर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?