दंतेवाड़ा, 28 जुलाई 2025 — जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पालनार बाजार के पास एक अज्ञात महिला की नग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। अब इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बड़ा खुलासा हुआ है।
कुआकोंडा पुलिस को मिली शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 376 और 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

