News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कटघोरा वनमंडल में जंगली सुअर का कहर, इलाके में दहशत
छत्तीसगढ़

कटघोरा वनमंडल में जंगली सुअर का कहर, इलाके में दहशत

Last updated: December 15, 2025 3:03 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 15, 2025
Share
SHARE

कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत दर्री सर्किल में जंगली सुअर के हमले की एक गंभीर घटना सामने आई है। तहसील कार्यालय के पीछे स्थित मणीकंचन कचरा संग्रहण केंद्र में तैनात 60 वर्षीय चौकीदार लोरिक लाल यादव पर जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

Contents
  • बकरियों के झुंड में छिपा था जंगली सुअर
  • बहादुरी से किया मुकाबला
  • अस्पताल में भर्ती, वन विभाग ने दी सहायता
  • इलाके में दहशत

जानकारी के अनुसार, दर्री के नगोईखार श्यामनगर निवासी लोरिक लाल यादव रविवार रात अपनी ड्यूटी पर थे और सोमवार सुबह करीब सात बजे घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ बकरियां कचरा संग्रहण केंद्र में घुस गईं। बकरियों को बाहर खदेड़ने के लिए वे हाथ में डंडा लेकर थोड़ी दूर जंगल की ओर चले गए।

बकरियों के झुंड में छिपा था जंगली सुअर

बताया जा रहा है कि बकरियों के झुंड में एक जंगली सुअर भी मौजूद था, जिसका अंदाजा चौकीदार को नहीं था। अचानक झुंड से निकलकर सुअर ने उन पर हमला कर दिया और दांतों से गंभीर चोटें पहुंचाईं।

बहादुरी से किया मुकाबला

जान बचाने के लिए लोरिक लाल यादव ने हिम्मत दिखाते हुए डंडे से खुद का बचाव किया और शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। कुछ देर की मशक्कत के बाद वे सुअर को जंगल की ओर खदेड़ने में सफल रहे, लेकिन तब तक वे लहूलुहान हो चुके थे। हमले में उनके गले, पीठ, हाथ, जांघ और पैरों पर गहरे घाव आए हैं।

अस्पताल में भर्ती, वन विभाग ने दी सहायता

घटना की सूचना मिलने पर मणीकंचन केंद्र के सुपरवाइजर ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल चौकीदार को ऑटो रिक्शा से मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत के निर्देश पर वन विभाग के कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित को विभाग की ओर से तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई।

इलाके में दहशत

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।


CG Road Accident : ट्रक ने ली 4 की जान , ट्रक का हुक टूटने से कार पर पलटा धान


राष्ट्रपति मुर्मू ने छत्तीसगढ़ की जमकर तारीफ, कहा- ‘मैं यहां 5-6 बार आ चुकी हूं’


शादी का सपना अधूरा, लड़की देखकर लौटते समय सड़क दुर्घटना में गई तीन जानें


CG NEWS : गृहमंत्री का कांग्रेस नेता को कॉल: धनेन्द्र साहू बोले- नक्सल पर ऐतिहासिक कार्रवाई


CG NEWS : निजी जमीन पर दफन को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, प्रशासन की सूझबूझ से टला बड़ा विवाद

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Ufa Medical University Attack
अंतर्राष्ट्रीय

Ufa Medical University Attack : रूस मेडिकल यूनिवर्सिटी परिसर में चाकू से हमला, घायलों का इलाज जारी

Arjun Mukherjee
February 8, 2026
काल बना अधूरा बाईपास : बीते 10 दिन में 2 की गई जान
मोहन भागवत का संदेश: हिंदुओं के मंदिर, पानी और श्मशान एक होने चाहिए
सिहोरा में आरती-नमाज के दौरान टकराव, पथराव के बाद पुलिस ने संभाली कमान
तीन कलर्स वेरिएंट के साथ Vivo V50 इस दिन होने जा रहा लॉन्च, मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?