News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > सोनम वांगचुक को अस्पताल से हटाने की मांग, पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दिल्ली HC का खटखटाया दरवाजा
देश

सोनम वांगचुक को अस्पताल से हटाने की मांग, पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दिल्ली HC का खटखटाया दरवाजा

Last updated: July 19, 2026 12:21 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 19, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली। लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधार के समर्थक सोनम वांगचुक को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने मांग की है कि सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से किसी निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया जाए।

Contents
सफदरजंग अस्पताल में भी जारी है सोनम वांगचुक की भूख हड़तालजंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारीNEET पेपर लीक मामले में आंदोलनदेर रात मिला था पुलिस कार्रवाई का आदेश

गीतांजलि आंगमो ने अपनी याचिका में कहा है कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल की व्यवस्था और इलाज को लेकर भरोसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वांगचुक की स्थिति एक तरह की गैरकानूनी हिरासत (Illegal Detention) जैसी बन गई है।

Tikrapara Mass Suicide Update : एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत के बाद जांच तेज, सूदखोरी एंगल पर पुलिस का फोकस

सफदरजंग अस्पताल में भी जारी है सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल

दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया था। इसके बाद भी उनकी भूख हड़ताल जारी है। रविवार को उनकी अनशन का 22वां दिन बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, वांगचुक ने इलाज के दौरान ड्रिप, ओआरएस और दवाएं लेने से इनकार कर दिया है। उनकी मांगों को लेकर समर्थकों का प्रदर्शन भी जारी है।

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारी

वहीं जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालने की घोषणा की है।

सोनम वांगचुक की ओर से उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया गया, जिसमें 20 जुलाई को “आजादी का दूसरा आंदोलन” बताया गया है। पोस्ट में पेपर लीक जैसे मुद्दों पर जवाबदेही और हिरासत से आजादी की बात कही गई है।

NEET पेपर लीक मामले में आंदोलन

बताया जा रहा है कि CJP और सोनम वांगचुक 28 जून से NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे हैं।

देर रात मिला था पुलिस कार्रवाई का आदेश

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के निर्देश मिले थे। इसके बाद नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंदिर मार्ग थाने में कार्रवाई की रणनीति तैयार की।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने बिना टकराव के वांगचुक को एंबुलेंस तक पहुंचाने की योजना बनाई थी। सुबह करीब 5 बजे पुलिस अधिकारी जंतर-मंतर पहुंचे और कार्रवाई से पहले अंतिम ब्रीफिंग की गई।

इसके बाद सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी मंच पर पहुंचे और सफेद चादरों की मदद से सोनम वांगचुक को एंबुलेंस तक ले जाया गया। पुलिस कार्रवाई की वीडियोग्राफी को लेकर भी तैयारी की गई थी।

You Might Also Like


NCR Will Get Security Cover : भारत बना रहा मल्टी-लेयर्ड एयर डिफेंस सिस्टम


Indian Railway Rule : सिर्फ इन कोच में इजाजत , फर्स्ट एसी (1AC) और फर्स्ट क्लास में ही साथ सफर कर सकेंगे पालतू कुत्ते


भारत ने UN में पाकिस्तान की हर बात पर पलटा जवाब


Fireball on The Road : टायर फटते ही जल उठी निजी बस, 37 यात्रियों की बची जान


पूर्व केंद्रीय मंत्री Suresh Kalmadi का 81 वर्ष की उम्र में निधन, पुणे में हुआ अंतिम संस्कार

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Mental Health in India 2026
स्वास्थ्यलाइफस्टाइल

Mental Health in India 2026 : बदलती उम्र, बढ़ता तनाव किशोरों और एथलीटों में मानसिक बीमारियों का खतरनाक उछाल

Arjun Mukherjee
March 16, 2026
Sukma Operation : सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
10 लाख से कम में बेस्ट ऑटोमैटिक SUV! जानें टॉप 5 शानदार ऑप्शन
CG Breaking News : टाइगर रिजर्व में भीषण आग धमतरी वन विभाग अलर्ट, वन्यजीवों को बचाने की चुनौती तेज
जम्मू-कश्मीर में फिर गोलाबारी, ऑपरेशन सिंदूर में सेना अलर्ट मोड पर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?