News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > लाइफस्टाइल > चीन में मिले नए कोरोनावायरस ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता, क्या बनेगा Covid-19 की तरह महामारी की वजह?
लाइफस्टाइल

चीन में मिले नए कोरोनावायरस ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता, क्या बनेगा Covid-19 की तरह महामारी की वजह?

Last updated: February 22, 2025 2:17 pm
Arjun Mukherjee
Published: February 22, 2025
Share
SHARE

कोरोनावायरस का कहर भले ही अब खत्म हो चुका है, लेकिन उसकी दहशत आज भी लोगों में मौजूद है। लोग अभी तक इस महामारी के दंश को भूल भी नहीं पाए थे कि इसी बीच अब एक नए कोरोनोवायरस का पता चला है। यह नया कोरोनावायरस चीन की वायरोलॉजिस्ट शी झेंगली के नेतृत्व में वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की शोध टीम ने खोजा है।

Contents
COVID-19 से कैसे समान है नया कोरोनावायरस?कैसे संक्रमण का कारण बन सकता है नया वायरस?क्या है HKU5-CoV-2?क्या नई महामारी की वजह बनेगा नया कोरोनावायरस?

वैज्ञानिकों ने इस नए कोरोनावायरस को HKU5-CoV-2 नाम दिया है। चिंता की बात यह है कि यह नया वायरस भी उसी तरह परेशानियां पैदा करने की क्षमता है, जैसे कुछ साल पहले COVID-19 वायरस की वजह से पैदा हुआ था। चमगादड़ों में यह नया कोरोनोवायरस उसी रास्ते का इस्तेमाल कर सेल्स में प्रवेश कर सकता है, जो कोविड-19 का कारण बनता है। आइए जानते हैं इस नए कोरोनावायरस से जुड़ी सभी जानकारी-

COVID-19 से कैसे समान है नया कोरोनावायरस?

दुनिया भर में कई ऐसे कोरोनावायरस हैं, जो जानवरों को संक्रमित करते हैं, लेकिन नए खोजे गए वायरस में जानवर से इंसान में फैलने की क्षमता है, ठीक उसी तरह जिस वायरस के कारण कोविड-19 के समय हुआ था। हालांकि, अभी तक नए कोरोनोवायरस की पहचान सिर्फ लैब में की गई है और अब तक मनुष्यों में इसका पता नहीं चला है।

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू

कैसे संक्रमण का कारण बन सकता है नया वायरस?

हाल ही में सामने आए इस नए वायरस की चमगादड़ के जरिए सीधे या किसी होस्ट के जरिए मनुष्यों में फैलने की संभावना ज्यादा है। यह मुख्य रूप से लार, मूत्र या मल जैसे चमगादड़ के डिस्चार्ज या निकट संपर्क के जरिए फैल सकता है।

क्या है HKU5-CoV-2?

HKU5-CoV-2 एक कोरोनोवायरस है, जो मेरबेकोवायरस सबजीनस से संबंधित है, जिसमें वह वायरस भी शामिल है, जो मिडल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (MERS) का कारण बनता है। वैज्ञानिकों ने पाया कि नया वायरस मानव ACE2 से जुड़ सकता है, जिससे यह SARS-CoV-2 और NL63 (एक सामान्य सर्दी का वायरस) के समान हो सकता है।

क्या नई महामारी की वजह बनेगा नया कोरोनावायरस?

जानवरों में सैकड़ों कोरोना वायरस मौजूद पाए जाते हैं, वहीं इंसानों में इसका ट्रांसमिशन सिर्फ कुछ में ही संभव है। SARS, MERS और SARS-CoV-2 जैसे वायरस मानव जाति के लिए गंभीर स्वास्थ्य खतरे पैदा कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि नया HKU5-CoV-2 मेरबेकोवायरस समूह से संबंधित एक कोरोनोवायरस है और MERS से निकटता से संबंधित है। हालांकि, 2019 की तुलना में इसी तरह के सार्स वायरस के प्रति लोगों में बहुत अधिक प्रतिरोधक क्षमता है, जिससे महामारी का खतरा कम हो सकता है।

You Might Also Like


मखाना vs पॉपकॉर्न: वजन घटाने, पाचन और दिल की सेहत पर क्या है असर?


आपकी ये 10 आदतें कम कर सकती हैं आपका IQ, तेज दिमाग पाने के लिए आज ही कर लें इनमें सुधार


Weight Loss करना हो या फिर पानी हो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है Vitamin E


बैठ-बैठे बिगड़ने लगा है बॉडी पोश्चर, तो करें 5 योगासन; पीठ और गर्दन दर्द से भी मिलेगी राहत


High Uric Acid में भूलकर भी न खाएं 7 फूड्स, वरना दर्द के मारे उड़ जाएगी रातों की नींद

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
rasifal
राशिफल

19 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातक आज निवेश में कोई जल्दबाजी न करें, जानिए अपना राशिफल …

Arjun Mukherjee
March 19, 2026
Purchased Paddy: 6 से 7 दिन में होगा भुगतान, अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन टोकन के लिए
CG Crime News : मामले की गंभीरता देखते हुए IG संजीव शुक्ला खुद क्राइम सीन के लिए रवाना
06 July Horoscope : इस राशि के व्यापारियों को आज होगा लाभ, तगड़े मुनाफे के बन रहे हैं योग …
happy dussehra: दशहरे पर मोदी का देशवासियों को संदेश अपनाएं सत्य, बढ़ें भक्ति की ओर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?