News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > Blog > शिक्षक की नौकरी छोड़कर चुना था फोर्स, नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए वासित रावटे
Blog

शिक्षक की नौकरी छोड़कर चुना था फोर्स, नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए वासित रावटे

Last updated: February 10, 2025 5:27 am
Arjun Mukherjee
Published: February 10, 2025
Share
SHARE

बालोद। बीजापुर जिले में नेशनल पार्क के जंगल मे डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में 31 नक्सील मारे गए हैं। वहीं डीआरजी जवान नरेश ध्रुव और एसटीएफ जवान वासित रावटे शहीद हो गए।

12 साल से बीजापुर में पदस्थ थे वासित
33 वर्षीय वासित रावटे ग्राम पंचायत सिंघनवाही के आश्रित गांव फागुनदाह के रहने वाले थे। वासित के पिता कल्याण सिंह रावटे भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। किसान परिवार का बेटा बीते 12 साल से बीजापुर जिले में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ था।

रविवार को सर्च आपरेशन के दौरान हुए मुठभेड़ में जवानों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अंतिम सांस तक लड़े। जैसे ही जवान के शहीद होने की खबर मिली तो स्वजन और गांव सहित क्षेत्र में मातम पसर गया।

बचपन से देश सेवा का था जज्बा
बलिदानी जवान के बड़े भाई प्रीतम कुमार रावटे ने बताया कि वे चार भाई-बहन है। वासित सबसे छोटा था, दूसरे व तीसरे नंबर की दो बहने हैं बुधनतींन राणा और मानबती मसिया, दोनों की शादी हो चुकी हैं। मां देवकी बाई खेती किसानी करती हैं।

दो बेटियों के पिता थे वासित
वासित की शादी को करीबन पांच साल हो गए हैं। उनकी ससुराल गुरुर ब्लाक के ग्राम छेड़िया में है। पत्नी खिलेश्वरी गृहणी हैं। वासित की दो बेटियां, एक तीन और एक डेढ़ साल की है।

 

गांव में सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
जब जब अवकाश मिलता था, तो घर आता था। वो खुद से अवकाश लेकर नहीं आता था, फिजूल छुट्टी नहीं लेता था। उन्होंने बताया कि वासित के पार्थिव शरीर को लेने उनकी मां, बड़ा भाई, गांव के सरपंच, और अन्य परिजन गए हैं। सोमवार को वासित के पार्थिव शरीर को गृह ग्राम लाया जाएगा। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बीजापुर मुठभेड़ में 31 नक्सली ढेर
बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र सीमा के पास छोटे काकलेर व लोद्देड़ के जंगलों में रविवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है।

मुठभेड़ स्थल से सभी नक्सलियों के शव समेत एके-47, सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), इंसास राइफल, बैरेल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) समेत भारी मात्रा में विस्फोटक भी मिले हैं।

 

इस मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के हेड कांस्टेबल नरेश ध्रुव निवासी भाटापारा-बलौदाबाजार व स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के जवान वसित रावटे निवासी डौंडीलोहरा बलिदान हो गए। डीआरजी जवान जग्गू तेलम व एसटीएफ कांस्टेबल गुलाब मंडावी घायल हुए हैं। दोनों घायल जवानों की हालत स्थिर है। उन्हें हेलीकाप्टर से रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।


Holika Dahan 2025: इन लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, वरना जीवन में बढ़ जाएंगी समस्याएं


ED की कार्रवाई के खिलाफ भूपेश बघेल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा


Aaj Ka Rashifal 17 May 2025: आज इन राशि के जातकों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, किस्मत का मिलेगा भरपूर साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल


श्यांग थाना क्षेत्र में वृद्धा की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


CG Panchayat Chunav 2025: जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी का नाम अअअअअ… छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव का अजब-गजब किस्सा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

रहस्यमयी हलचल, नींबू-चावल और कठपुतली से फैला डर

Arjun Mukherjee
July 25, 2025
CG BREAKING : सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की भीषण मुठभेड़, कई ढेर
4 दिसंबर 2025 राशिफल: आज किस्मत देगी साथ या लेगी परीक्षा? जानें सभी 12 राशियों का हाल
सोनू सूद ने धोखाधड़ी मामले में दी सफाई, अरेस्ट वारंट मिलने के बाद बोले- ‘बहुत दुख की बात है’
एसआईआर विवाद के बीच ममता बनर्जी का तीखा हमला, भाजपा पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?