News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > नवा रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों का उग्र आंदोलन, ठंड में बिगड़ी सेहत, कई अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

नवा रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों का उग्र आंदोलन, ठंड में बिगड़ी सेहत, कई अस्पताल में भर्ती

Last updated: January 18, 2026 6:39 pm
Arjun Mukherjee
Published: January 18, 2026
Share
SHARE

CG NEWS : रायपुर। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद डीएड (D.El.Ed.) योग्यता धारी करीब 2300 अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज अभ्यर्थियों का 24 दिसंबर 2025 से जारी अनिश्चितकालीन आमरण अनशन 25वें दिन भी जारी है। नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने विरोध के प्रतीक स्वरूप मुंडन कराकर सरकार के प्रति आक्रोश जताया। कड़कड़ाती ठंड के बीच अनशन जारी रहने से कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई है।

Contents
  • न्यायालयीन आदेशों के बावजूद नियुक्ति नहीं
  • विधानसभा में भी उठा मुद्दा
  • स्वास्थ्य बिगड़ा, एंबुलेंस नहीं मिली

न्यायालयीन आदेशों के बावजूद नियुक्ति नहीं

डीएड अभ्यर्थियों का कहना है कि सहायक शिक्षक भर्ती 2023 के तहत 2621 बीएड अभ्यर्थियों को बर्खास्त किए जाने के बाद भी उनके स्थान पर डीएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं की गई। आरोप है कि न्यायालयीन आदेशों की अवहेलना करते हुए बर्खास्त बीएड अभ्यर्थियों को विज्ञान प्रयोगशालाओं में समायोजित कर दिया गया, जबकि लगभग 2300 पद अब भी रिक्त हैं।

इस संबंध में उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा 2 अप्रैल 2024 और पुनः 26 सितंबर 2025 को स्पष्ट आदेश दिए गए थे। इसके अतिरिक्त सुप्रीम कोर्ट ने भी 28 अगस्त 2024 को राज्य शासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक आदेशों का पालन नहीं किया गया।

विधानसभा में भी उठा मुद्दा

अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने कई बार ज्ञापन और आवेदन दिए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 17 दिसंबर 2025 को विधानसभा सत्र के दौरान विधायक रिकेश सेन द्वारा प्रश्न उठाए जाने पर शिक्षा मंत्री ने नियुक्ति की कोई समय-सीमा नहीं बताई, जिससे अभ्यर्थियों में गहरी निराशा फैल गई।

स्वास्थ्य बिगड़ा, एंबुलेंस नहीं मिली

अनशन के 25वें दिन 6 प्रदर्शनकारियों की तबीयत बिगड़ गई। अभनपुर अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन एंबुलेंस नहीं आने पर उन्हें छोटा हाथी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अब तक 13 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ चुकी है, जिनमें कांकेर की योगेश्वरी, जांजगीर-चांपा के मानवेन्द्र, बलौदाबाजार के वेदप्रकाश, राजनांदगांव के शत्रुहन राणा, कोंडागांव की संगीता नाग, दुर्ग की त्रिशला, रायगढ़ की गुलापी राठिया, महासमुंद की यशोदा देवांगन, रायपुर की रूखमणि यादव, बेमेतरा की यमुना साहू और खैरागढ़ की सुधा वर्मा शामिल हैं।


इंद्रावती नदी सूखने लगी, सांसद महेश कश्यप ने संसद में उठाया जल संकट का मुद्दा


नशे के खिलाफ अभियान, गंज पुलिस ने युवकों संग युवती को नशीली टैबलेट के साथ पकड़ा


“कुत्ता खरीदने पर मां की हत्या, बेटे की गिरफ्तारी”


मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, परिजनों ने मुआवजा और नौकरी की रखी मांग


CG News : गाय का शिकार, बाघ की मौजूदगी की पुष्टि—बचेली क्षेत्र में हाई अलर्ट

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 21 नए डीएसपी को नक्सल मोर्चे पर पहली जिम्मेदारी, प्रमोशन के बाद डीजीपी ने जारी किया आदेश

Arjun Mukherjee
June 11, 2025
मोदी का उत्तराखंड दौरा: गंगा पूजा के बाद बोले, किसी सीजन में टूरिज्म नहीं होगा बंद
जल बोर्ड का फैसला: बकाया बिलों पर कम ब्याज, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत
CM Vishnu Deo Sai : मुख्यमंत्री साय ने रजत महोत्सव पर दो महत्वपूर्ण कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया
Train Cancelled News : ट्रेन कैंसिल न्यूज़ छत्तीसगढ़ में रेलवे का मेगा ब्लॉक, इन यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?