News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग
छत्तीसगढ़

दिशा परियोजना से मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी जेईई-नीट की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग

Last updated: October 17, 2026 7:09 pm
Arjun Mukherjee
Published: October 17, 2026
Share
SHARE

कोरबा, 17 अक्टूबर 2026/ कक्षा दसवीं की वर्ष 2026 की परीक्षा में मेधा सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 150 विद्यार्थियों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एवं राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला प्रशासन की दिशा परियोजना के तहत संचालित निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कार्यालय कलेक्टर के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में चयनित विद्यार्थियों और उनके पालकों को आमंत्रित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम, विद्यार्थियों के आवास, शिक्षण व्यवस्था और आगे की पढ़ाई से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने विद्यार्थियों को दिशा परियोजना की रूपरेखा और उद्देश्य से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट की तैयारी के लिए शैक्षणिक मार्गदर्शन और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने प्रशिक्षण में पढ़ाई की व्यवस्था, शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यार्थियों के रहने तथा नियमित अध्ययन की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों और पालकों से कहा कि वे योजना से जुड़ी व्यवस्थाओं को समझें और बच्चों की तैयारी में सक्रिय सहयोग करें।

कलेक्टर श्री दुदावत ने विद्यार्थियों को जेईई, नीट और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया तथा इन परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए लक्ष्य स्पष्ट रखना, नियमित अध्ययन करना, समय का सही उपयोग करना और कठिन विषयों पर लगातार अभ्यास करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रगति पर ध्यान देने और हर दिन स्वयं से बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत, धैर्य और अनुशासित दिनचर्या के साथ विद्यार्थी अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

कलेक्टर ने बताया कि कोरबा जिले में विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से भी राशि जारी की गई है। दिशा परियोजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों में जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम है अथवा जो गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों से हैं, उनके जेईई, नीट आदि परीक्षाओं में चयनित होने पर प्रशिक्षण और आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च जिला प्रशासन, कोरबा द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने पालकों को आश्वस्त किया कि पात्र विद्यार्थियों की पढ़ाई में आर्थिक बाधा न आए, इसके लिए जिला प्रशासन सहयोग करेगा। उन्होंने पालकों से बच्चों को प्रोत्साहित करने और उन्हें पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण देने की अपील की।

बैठक में विद्यार्थियों को अपनी शंकाएं और जिज्ञासाएं रखने का अवसर दिया गया। विद्यार्थियों ने परीक्षा की तैयारी, पढ़ाई की दिनचर्या और आगे की शिक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे। कलेक्टर श्री दुदावत ने उनके प्रश्नों के सरल और विस्तारपूर्वक उत्तर दिए तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ तैयारी जारी रखने की सलाह दी। विद्यार्थियों और पालकों को योजना की व्यवस्थाओं की जानकारी मिलने से उन्हें आगे की तैयारी के लिए मार्गदर्शन और भरोसा मिला।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान अपर कलेक्टर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक, चयनित विद्यार्थी तथा उनके पालक उपस्थित थे।

You Might Also Like


प्यार में धोखा, फिर धमकी और ब्लैकमेलिंग – पूर्व प्रेमी ने मांगे 1 लाख रुपये


कोरबा में भाजपा नेता शिव बालक सिंह तोमर पर जानलेवा हमला, जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली समेत 4 आरोपी गिरफ्तार


बिलासपुर: सीटू ने चार श्रम संहिताओं पर केंद्र सरकार के दावों को बताया भ्रामक, कहा—मजदूर अधिकारों का सबसे बड़ा हनन


CG High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा आदेश’ अनुकंपा नियुक्ति के नियमों पर लगी मुहर, सरकारी नौकरी वाले परिवारों को नहीं मिलेगा फायदा


CG Accident : दुर्ग-भिलाई मार्ग पर भीषण हादसा’ कार अनियंत्रित होकर पेड़ से भिड़ी, दो दोस्तों की गई जान

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Shajapur Murder Case
देश

Shajapur Murder Case : शाजापुर में साजिशन कत्ल पत्नी के प्रेमी को बुलाया, फिर मौत के घाट उतारा

Arjun Mukherjee
February 7, 2026
सिहोरा में आरती-नमाज के दौरान टकराव, पथराव के बाद पुलिस ने संभाली कमान
CG BREAKING : डायल-112 टीम पर हमला कर युवक ने मचाया हंगामा, जवान घायल
CG NEWS : ग्रामीणों की सूझबूझ ने बचाई कई जानें, जंगल से बरामद विस्फोटक को किया गया नष्ट
कोरबा: अवैध शराब के खिलाफ कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 171 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?