कोरबा/कुसमुंडा – एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में हुई एक महत्वपूर्ण आवास से संबंधित बैठक में कई अहम फैसले लिए गए जिसमें विकास नगर आवासीय परिसर में स्थित एमडी क्वार्टर को पहले ही सर्वे ऑफ किया जा चुका है जिन्हें जल्द से जल्द धराशाई किया जाएगा।इन आवासों को किसी प्रकार के मरमतीकरण नहीं किए जाने का फैसला लेने के बाद वहां निवासरत कर्मचारियों को अन्यत्र आवास के लिए आवेदन देने की बात कही गई है और जिन्हें आवास नहीं उपलब्ध कराया जाएगा उन कामगारों को आवास भत्ता कंपनी द्वारा नियमानुसार दिया जाएगा। इन 120 एमडी आवास विकाश नगर कुसमुंडा क्षेत्र को जो सर्व ऑफ होने के बाद उसमें रहना पूर्णतः असुरक्षित है l अतः उसे शीघ्र जमींदोज किया जाना आवश्यक है l इस कॉलोनी में निवासरत अवैध कब्जाधारियों को 15 दिवस के अंदर आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है ।इसके बाद भी रिक्त नहीं होने पर बिजली और पानी की सप्लाई को बंद कर देने की बात कही गई है।इस फैसले के अलावा कुसमुंडा क्षेत्र के अन्य आवासों में अवैध कब्जा कर निवास कर रहे लोगों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने का फैसला भी लिया गया है जिसे जल्द अमल किया जाएगा।


