आज दिनांक 28.7.2025 को कुसमुंडा क्षेत्र के कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) कार्यालय में माननीय श्री रेशम लाल यादव जी ,अध्यक्ष हिन्द खदान मजदूर सभा का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया । उनके साथ गेवरा क्षेत्र के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध सिंह ,महामंत्री एस डी मानिकपुरी ,उप महामंत्री एस सी मंसूरी ,वेलफेयर बोर्ड मेंबर मकसूद, एचएमएस यूथ अध्यक्ष श्री अनूप यादव जी एवं उनकी टीम उनके साथ उपस्थित रहे । कुसमुंडा क्षेत्रीय कार्यालय में माननीय अध्यक्ष महोदय का स्वागत के लिए एसईसीएल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिलन पांडे जी , रामपाल जी,महामंत्री श्री अशोक कुमार साहू जी क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह हैप्पी, वेलफेयर बोर्ड सदस्य ,सेफ्टी बोर्ड सदस्य एवं कोरबा क्षेत्र के अध्यक्ष श्री अजीत पांडे, महामंत्री एस के मिश्रा जी, कोरबा क्षेत्र से विश्वास दादा केन्द्रीय सचिव, सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष जी का जोर शोर के साथ स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर कुसमुंडा क्षेत्र के कोयला मजदूर सभा (एसएमएस) के पदाधिकारी एवं सैकड़ो सदस्य उपस्थित होकर अध्यक्ष जी का स्वागत किया। एवं सम्मान उपरांत अध्यक्ष जी ने कहा कि आप सभी के संगठन के लिए कड़ी मेहनत एवं परिश्रम के चलते कोरबा जिले को इस नेतृत्व का जिम्मेदारी मिला है इसके लिए आप सभी कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा, दीपिका के संगठन के साथी धन्यवाद के पात्र हैं, आज मैं जो भी हूं आप सभी के सहयोग से हूं। कुसमुंडा क्षेत्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष जी ने सबको मिलकर काम करने की अपील की।

