News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > बारिश में भी श्रद्धालुओं का उत्साह नही हुआ कम। जस गीत सम्राट श्री देवेश शर्मा जी के मधुर भजनो और इंदौर से आए आकर्षक झांकी ने किया भक्तों को मंत्रमुग्ध।
छत्तीसगढ़

बारिश में भी श्रद्धालुओं का उत्साह नही हुआ कम। जस गीत सम्राट श्री देवेश शर्मा जी के मधुर भजनो और इंदौर से आए आकर्षक झांकी ने किया भक्तों को मंत्रमुग्ध।

Last updated: October 5, 2025 11:28 am
Arjun Mukherjee
Published: October 5, 2025
Share
SHARE

कोरबा। दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति दादर द्वारा आयोजित जस गीत और रावण दहन का आयोजन इस वर्ष भी भव्यता और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। जय श्रीराम के गगनभेदी नारों और चमकदार आतिशबाजी के बीच बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया गया। शुक्रवार को बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। मां महाकाली और श्रीराम की सेना की आकर्षक झांकियों ने आयोजन को भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम बना दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के मुख्य आतिथ्य व महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ श्री राजीव सिंह एवं महामंत्री युवा मोर्चा श्री नरेंद्र देवांगन के गरिमामय उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ा दी।

Lightning Strike : मौसम का मिजाज बदला: बिजली गिरने से तालाब पर मौत, कई घायल

यह पर्व शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता हैं

इस भक्तिमय और उत्सवपूर्ण आयोजन को जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी सहित मंचस्त अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने इसी दिन रावण का वध कर धर्म और मर्यादा की स्थापना की थी। यह पर्व हमें संकल्प दिलाता है कि हम अपने जीवन में नकारात्मकता, ईर्ष्या, क्रोध और बुराइयों को समाप्त कर सच्चाई, सद्भावना और मानवता के मार्ग पर चलें। दशहरा का त्यौहार शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए हमें मिलजुलकर कार्य करना चाहिए। अतिथियों ने जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता की मंगलकामना की।

इंदौर से आए आकर्षक झांकी ने मंत्रमुग्ध कर दिया

जस गीत सम्राट श्री देवेश शर्मा जी के मधुर भजनो और इंदौर से आए आकर्षक झांकी में भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां महाकाली सहित अन्य देवियों की झांकी को देख लोगों में भक्ति का जो उत्साह नजर आया वह देखने लायक था, भक्तिपूर्ण वातावरण में वे सभी झूम उठे। समिति के पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस आयोजन की सफलता पर खुशी जताई। दादर का यह विजयादशमी उत्सव ग्रामीण संस्कृति और भक्ति का अद्भुत संगम साबित हुआ।

समिति द्वारा 12 वर्षों से किया जा रहा आयोजन

दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति दादर द्वारा नवरात्र के पावन पर विगत 12 वर्षों से आयोजन किया जा रहा हैं। आकर्षक पंडाल के साथ पूरे नौ दिनों तक गरबा डांडिया और मेला का आयोजन किया जाता हैं, साथ ही समिति द्वारा दशहरे के दिन यहां आयोजित दिन मेले का लोगों ने खूब आनंद लिया‌ तथा उन्होंने कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति दादर के अध्यक्ष हरि पटेल, सचिव अरुण यादव, कोषाध्यक्ष उमाशंकर पटेल, मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, नीरज ठाकुर, सरस्वती पटेल, भरत सोनी व गोप लाल राठिया सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें।


CG News : बैंक खातों की तस्करी करने वाले 4 गिरफ्तार, देशभर में फैला था नेटवर्क


पुलिस में बेटी की नौकरी नागवार गुजरी, नक्सलियों ने पिता को मार डाला


आज से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, पहले दिन ही जोरदार हंगामे की तैयारी


सीजी में डिलीवरी बॉय बना लूट का शिकार, चार आरोपी गिरफ्तार


CG NEWS : कांग्रेस नेता पुसऊ राम दुग्गा की आग में जलकर मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
खेल

कोलकाता और बेंगलुरु के बीच पहला मैच लाइव, KKR vs RCB के लिए देखे जाने की जानकारी

Arjun Mukherjee
March 21, 2025
25 July Horoscope : इस राशि के जातक भावुक होकर न लें कोई फैसला, परिवर्तनों को करें स्वीकार, जानिए अपना राशिफल …
राजधानी में देर रात हैवानियत: लड़कियों से छेड़खानी के बाद विरोध पर बदमाशों ने की बेरहमी से पिटाई
मोदी कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: देशभर में होगी जातिगत जनगणना
Naxalite surrender 2025 : सोनू दादा का अंतिम पत्र, 15 फरवरी तक आत्मसमर्पण की मोहलत मांगी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?