कुसमुंडा – एसईसीएल के बड़े श्रमिक संगठन कोयला मजदूर सभा जिसकी एफिलिएशन हिन्द मजदूर सभा से है।इस श्रमिक संगठन के कद्दावर और श्रमिकों के चहेता नेता सुरजीत सिंह(हैप्पी) ने अपने सभी पद एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा मंगलवार को दे दिया है।सुरजीत वर्तमान में केएमएस के कुसमुंडा क्षेत्र के अध्यक्ष और संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्य थे।इस्तीफा दिए जाने का कारण हैप्पी के द्वारा निजी बताया गया है वही वही संगठन के अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि श्रमिक हितों को अनदेखा करना और गलत नीतियों को अमल करने के चलते इस्तीफा दिया गया है।देखने वाली बात यह है कि पिछले कुछ अरसे से मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों में एक दूसरे के सदस्यों को जोड़ने तोडने में घमासान मचा हुआ है।ऐसे समय में कामगारों के चहेता सुरजीत का संगठन को त्याग पत्र देना किसी बड़े जंग का ऐलान तो नहीं है यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि ऊंट करवट किधर लेगा।

