News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > फरीदाबाद के डी-मार्ट मॉल में डांस करते युवक की अचानक मौत, CCTV में कैद घटना
देश

फरीदाबाद के डी-मार्ट मॉल में डांस करते युवक की अचानक मौत, CCTV में कैद घटना

Last updated: December 23, 2025 4:38 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 23, 2025
Share
SHARE

फरीदाबाद। सेक्टर-75 स्थित डी-मार्ट मॉल में कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक 23 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान देवकीनंदन के रूप में हुई है, जो पिछले चार वर्षों से मॉल में कार्यरत था। यह दर्दनाक घटना रविवार रात करीब 9:15 बजे मॉल के बेसमेंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई।

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान बेसमेंट में डीजे लगाया गया था, जहां मॉल के कर्मचारी डांस कर रहे थे। इसी दौरान देवकीनंदन अपने एक साथी के साथ डीजे पर नाच रहा था, जबकि उनका तीसरा साथी टेबल पर बैठकर इस डांस का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था। अचानक डांस करते-करते देवकीनंदन जमीन पर गिर पड़ा और करीब 30 से 40 सेकेंड तक बेसुध पड़ा रहा।

घटना के बाद उसके साथ डांस कर रहा युवक पहले अपनी जैकेट खोलता है और देवकीनंदन को उठाने की कोशिश करता है। जब वह नहीं उठ पाया तो वहां मौजूद अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर देवकीनंदन को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उसे सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

निजी अस्पताल की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर बीपीटीपी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। मेडिकल बोर्ड की अनुमति के बाद मंगलवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि पूरी घटना मॉल के बेसमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में देवकीनंदन डीजे पर डांस करते हुए दिखाई देता है और अचानक गिर जाता है। प्रारंभिक तौर पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसे अचानक हार्ट अटैक आया, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

देवकीनंदन फरीदाबाद के मुजेडी गांव में किराये पर रहता था। उसके कुछ रिश्तेदार फरीदाबाद में ही रहते हैं, जिन्होंने घटना की जानकारी परिवार को दी। वह मूल रूप से मथुरा जिले के गांव मरोली गुजर, थाना सुरीला का रहने वाला था। परिवार में वह पांच भाइयों और पांच बहनों में चौथे नंबर का था। देवकीनंदन अविवाहित था और परिवार में उसकी शादी को लेकर बातचीत चल रही थी।

You Might Also Like


‘कुछ लोग भारत स्टेट के खिलाफ…’, खरगे ने वक्फ पर JPC की रिपोर्ट को बताया फर्जी तो फूटा JP नड्डा का गुस्सा


राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर आरोप: BJP के साथ मिलकर चुनाव चुराया, वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़े का दावा


शादी की खुशियां मातम में बदलीं: भोजपुर में फायरिंग से 2 की मौत, 5 घायल


Bihar Elections 2025 :राजनीतिक समीकरणों पर टिकी नजरें, उम्मीदवारों की लिस्ट पर सस्पेंस


रेप केस पर ममता का स्पष्टीकरण- लड़कियों को रात में बाहर न निकलने की सलाह गलत तरीके से पेश की गई

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News : आधी रात को तांडव पेट्रोल छिड़ककर भाजपा नेता का घर जलाने का प्रयास, गौरेला पुलिस जांच में जुटी

Arjun Mukherjee
March 5, 2026
BJP ने कांग्रेस पर किया वार, संजय श्रीवास्तव बोले – अपराधियों का कांग्रेस से नाता
पूर्वोत्तर में मानसून की मार: बाढ़-भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 34 की मौत, 3.6 लाख लोग प्रभावित
चीन से भी ज्यादा टैरिफ भारत पर: भारत पर 50%, जबकि चीन पर 30% का टैरिफ लगाया गया।
कोरबा में हड़कंप, भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?