कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा प्रोजेक्ट के अंतर्गत संचालित विद्यालय के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक अर्जित किए हैं। सफल विद्यार्थियों में आदित्य चौधरी, अमन सिंह, अरबजोत कौर, अंकित राठौर, सृष्टि गुप्ता, चंचल सिंह, सौम्य कश्यप, आइशल कौर और समीर कुमार प्रसाद के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
पेट्रोल पंप बना हिंसा का मैदान, दो पक्षों में चाकूबाजी से तनाव
इन विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य श्री चंद्र मोहन पांडे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की अध्यक्ष श्रीमती एवं एसईसीएल कुसमुंडा प्रोजेक्ट के महाप्रबंधक श्री एस.टी. पाटिल ने भी विद्यार्थियों की सफलता की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

