News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > तेज रफ्तार कार का कहर, MBBS सर्जन गंभीर घायल
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार का कहर, MBBS सर्जन गंभीर घायल

Last updated: June 22, 2026 2:23 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 22, 2026
Share
SHARE

कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रलिया मेन सड़क, उमेंदीभांठा के पास देर रात एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार चला रहे नाबालिग चालक ने सामने से आ रही डॉक्टर की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में जिला अस्पताल कोरबा में पदस्थ एमबीबीएस सर्जन डॉ. शक्ति डिक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए।

जोरदार टक्कर से एयरबैग खुला, कई जगह फ्रैक्चर

घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। डॉ. शक्ति डिक्सेना हरदीबाजार स्थित अपने घर से खाना खाकर जमनीपाली दर्री स्थित निवास लौट रहे थे। इसी दौरान रलिया के आगे देव माइनिंग कंपनी के पास भिलाई बाजार की ओर से आ रही एक काले रंग की किया कार ने लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार में उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का एयरबैग खुल गया, लेकिन स्टीयरिंग से टकराने के कारण डॉक्टर के सीने की दो पसलियां और अंगूठा फ्रैक्चर हो गया। इसके अलावा उन्हें पेट, गले और दोनों कलाई में गंभीर चोटें आई हैं।

टक्कर के बाद कुचलने की कोशिश का आरोप

डॉ. डिक्सेना के अनुसार, हादसे के बाद जब वह कार से बाहर निकले तो आरोपी चालक ने गाड़ी पीछे लेकर उन्हें कुचलने का प्रयास किया। किसी तरह जान बचाने के लिए वे सड़क छोड़कर खेत की ओर भागे। बाद में उन्होंने अपने परिजनों को सूचना दी और हरदीबाजार थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में उन्होंने बताया कि वाहन मालिक एक कोयला ट्रांसपोर्टर है और उसका नाबालिग पुत्र कार चला रहा था। कार में दो अन्य नाबालिग भी सवार थे।

पुलिस ने कार जब्त की, जांच जारी

थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में चालक के नाबालिग होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार (क्रमांक CG-12 BE-1430) को जब्त कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस वाहन मालिक से भी पूछताछ कर रही है कि नाबालिग को वाहन कैसे दिया गया। साथ ही नाबालिग चालक के खिलाफ विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

क्षेत्र में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कोयला ट्रांसपोर्टरों के बच्चे अक्सर बिना लाइसेंस वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस समस्या पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

You Might Also Like


DGP Arun Dev Gautam : नक्सलवाद के अंत का काउंटडाउ DGP की मौजूदगी ने बढ़ाई माओवादियों की धड़कनें


‘ऑपरेशन शांति’ से कोरबा में अपराधियों में हड़कंप, 51 वारंटियों की गिरफ्तारी


वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह सम्पन्न


CG Crime News : विवेकानंद स्कूल के प्राचार्य की दबंगई , बॉल मांगने गए मासूमों पर बरसे डंडे सिरगिट्टी पुलिस ने दर्ज की FIR


मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव ने अलीनगर सीट से दिया इस्तीफा

Arjun Mukherjee
October 11, 2025
कोरबा में सुरक्षा गार्डों का हंगामा, कंपनी पर पैसे मांगने का आरोप
Horoscope : 16 नवंबर 2025 का राशिफल
कोर्ट परिसर में आरोपी की फरारी नाकाम, पुलिस ने मौके पर ही किया गिरफ्तार
बीजेपी प्रत्याशियों की विजय रैली : फटाखों की चिंगारी से बारदाने में लगी आग
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?