मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में सिंगर अरिजीत सिंह पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में भी शामिल हुए।
युवराज सिंह ने बनाई फर्जी इंस्टा आईडी, विवाहिता को बदनाम करने की कोशिश
सुप्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में सम्मिलित हुए। इस दौरान वे नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल की आराधना करते हुए नजर आए। भस्म आरती के बाद उन्होंने ने श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन-अर्चन किया। पूजन आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। इस अवसर पर कहा कि यहां आकर अच्छा लगा। बहुत दिनों से बाबा महाकाल के दर्शन की सोच रहे थे। आप बाबा महाकाल की कृपा से ही उनका दर्शन पूजन हो पाया।

