कोरबा/कुसमुंडा – नेहरु नगर पानी टंकी मैदान में अपराजिता दुर्गा पूजा समिति के द्वारा विजयदशमी के अवसर पर देवी दुर्गा के विसर्जन के पूर्व देवी बरन सिंदूर खेला की प्रथा को शादीशुदा महिलाओं के द्वारा जारी रखा गया।इस अवसर पर बंगाली समाज की महिलाएं देवी का मुंह मीठा करते हुए एक दूसरे को मिठाई बाटे और सिंदूर लगाए।अपने खुशी का इजहार करते हुए देवी भजन में महिलाए थिरकते हुए नजर आए।






