News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > बरगद के पेड़ के नीचे छुपा था शिवधाम, चबूतरा तोड़ते ही हुए प्रकट
छत्तीसगढ़

बरगद के पेड़ के नीचे छुपा था शिवधाम, चबूतरा तोड़ते ही हुए प्रकट

Last updated: July 4, 2025 5:27 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 4, 2025
Share
SHARE

जगदलपुर। शहर की सबसे बड़ी सब्जी मंडी संजय मार्केट में आज एक चबूतरे पर निर्माण कार्य के दौरान जमीन के नीचे प्राचीन शिवलिंग मिले. शिवलिंग के मिलते ही वहां आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. बाजार में बरगद के पेड़ के नीचे वर्षों पहले एक छोटा सा शिव मंदिर स्थापित किया गया था. इस मंदिर को व्यवस्थित और पक्का स्वरूप देने के लिए जब स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य शुरू किया, तभी चबूतरे को तोड़ने पर करीब 3 फीट गहराई में शिवलिंग मिले.

Contents
  • भव्य मंदिर निर्माण की मांग
  • प्रशासन से जांच और सुरक्षा की उम्मीद

शिवलिंगों के प्रकट होने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंचकर शिवलिंग के दर्शन करने लगे. यहां आस्था का माहौल इस कदर बना कि लोग पूजा-अर्चना में जुट गए.

स्थानीय निवासी भावुक होकर बताते हैं कि यह स्थल उनके लिए बेहद खास है. एक महिला श्रद्धालु ने कहा, “मैंने भगवान शिव से संतान प्राप्ति की मन्नत मांगी थी. एक साल के भीतर मेरे घर बच्चा पैदा हुआ. तभी से मैंने संकल्प लिया था कि यहां एक भव्य मंदिर बनाऊंगी.”

भव्य मंदिर निर्माण की मांग

घटना के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस स्थल पर पक्का मंदिर बनाने की मांग उठाई है. उनका कहना है कि इससे न सिर्फ श्रद्धालुओं की आस्था बनी रहेगी, बल्कि इस ऐतिहासिक स्थल को भी संरक्षित किया जा सकेगा.

प्रशासन से जांच और सुरक्षा की उम्मीद

फिलहाल शिवलिंगों की संख्या, आकार और उनके ऐतिहासिक महत्व को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं. स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन यहां पुरातात्विक सर्वेक्षण कराएगा और स्थल की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा.


Abujhmad में नक्सली साजिश नाकाम: ओएंगर के जंगलों से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, 2026 डेडलाइन की ओर सुरक्षा बलों के मजबूत कदम


“अहमदाबाद विमान हादसे पर सीएम साय और नेता प्रतिपक्ष महंत ने जताया गहरा शोक


छत्तीसगढ़ में 95 ASP–DSP के तबादले, कोरबा के CSP–DSP–SDOP भी बदले गए


CG News : दुर्ग पुलिस में दाग जब्त सोने के गहनों के गबन में महिला हेड कांस्टेबल अरेस्ट


नेहरु नगर,पानी टंकी मैदान में विराजी महादेवी दुर्गा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
rasifal
राशिफल

14 September Horoscope : इस राशि के जातकों को हर कम में मिलेगी सफलता, खर्चों पर रखें नियंत्रण …

Arjun Mukherjee
September 14, 2025
पार्किंग एरिया में विदेशी छात्रों का विवादित वीडियो वायरल, स्थानीय लोगों में नाराज़गी
Durg Murder Case : बिहार के युवक की छत्तीसगढ़ में हत्या, पिटाई के बाद शव बस स्टैंड में फेंका गया
Major Action : उदयपुर BMO डॉ. योगेंद्र पैकरा लापरवाही के आरोप में हटाए गए
Bijapur Hospital Cataract Case : मोतियाबिंद सर्जरी बनी मुसीबत, 9 मरीजों की आंखों में इन्फेक्शन, रायपुर मेकाहारा रेफर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?