खैरागढ़ के खैरबना गांव में हुई महिला के मर्डर केस में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या करने वाले और कोई नहीं बल्कि महिला के पड़ोसी है। जादू-टोने का आरोप लगाकर “टोनही” कहने की बात से नाराज होकर मां ने अपनी बेटी और भतीजे के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
यह घटना खैरागढ़ थाना के खैरबना गांव की है। 26 जून 2025 को खैरागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खैरबना की रहने वाली मोहिनी साहू की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि मोहिनी का शव खून से लथपथ हालत में उसके घर में पड़ा हुआ था। शव की हालत देख लग रहा था कि महिला की हत्या बेहद बेरहमी से की गई है।
मोहिनी के परिजन चंद्रेश साहू ने थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

