News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 31 नक्सली, 2 जवान हुए शहीद… भारी मात्रा में हथियार बरामद
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 31 नक्सली, 2 जवान हुए शहीद… भारी मात्रा में हथियार बरामद

Last updated: February 10, 2025 5:30 am
Arjun Mukherjee
Published: February 10, 2025
Share
SHARE

बीजापुर(Chhattisgarh Naxal Encounter)। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर की संयुक्त पार्टी और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान दो जवान बलिदान हो गए, जबकि दो अन्य जवान घायल हुए। दोनों घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा मिला

मुठभेड़ स्थल से बड़ी संख्या में नक्सलियों के हथियार बरामद किए गए हैं, जिसमें एक-47, एसएलआर, इंसास राइफल, 303 राइफल,बीजीएल लांचर और विस्फोटक सामग्री शामिल है। मुठभेड़ के बाद अतिरिक्त बल को इलाके में भेजा गया है।

सर्च अभियान अभी भी जारी है और विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद दी जाएगी। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान नक्सलियों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक नहीं होने दी जाएगी और सर्च ऑपरेशन के तहत नक्सल गतिविधियों का राजफाश करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

य

naidunia_image

एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि शहीद जवानों में एसटीएफ व डीआरजी के हैं। मुठभेड़ में वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

सुरक्षाबल लगातार कर रहे नक्सलियों पर कार्रवाई

मौके के लिए रि-इंफोर्समेंट फोर्स रवाना किया गया है। इसके साथ ही इलाके में सर्चिंग अभियान भी जारी है। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों पर कार्रवाई कर रहे हैं।

बीजापुर के फरसेगढ़ थाना नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर रविवार सुबह मुठभेड़ हुई थी। डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, सी-60 के जवानों के साथ सुबह 8 बजे से मुठभेड़ जारी होने पुष्टि की थी।

naidunia_image

मारे गए नक्सलियों में कई बड़े नक्सली हो सकते हैं

अब तक 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इसमें से कई बड़े कैडर के नक्सली शामिल हो सकते हैं। अभी भी जंगल में सर्चिंग अभियान जारी है, जिसमें और भी नक्सलियों के शव बरामद हो सकते हैं।

नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि सुबह से मुठभेड़ चल रही है। क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान जारी है।

naidunia_image

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ने कहा- वीर जवानों ने नक्सलियों को किया ढेर

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बीजापुर नेशनल पार्क एरिया में आज सुबह से मुठभेड़ जारी है, जिसमें वीर जवानों ने नक्सलियों को ढ़ेर किया है। वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। दुर्भाग्यवश हमारे 2 जवान शहीद हुए हैं, उनको मै शत् शत् नमन करता हूं। यह उनका सर्वोच्च बलिदान है। ईश्वर शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करे। घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

naidunia_image


एसईसीएल में “मिशन संजीवनी” के तहत एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ


CG News : दुर्ग में शिवराज सिंह चौहान ने सुनी किसानों की जमीनी परेशानियां


कोरबा में पुलिस महकमे में फेरबदल, 1 एएसआई और 2 प्रधान आरक्षकों समेत 10 कर्मियों का तबादला


70 से 80 प्रतिशत भुगतान प्राप्त करने वाले ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का किया जाएं सत्यापनः कलेक्टर


CG Budget 2026 : हेल्थ हब बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने की 300 बेड अस्पताल की घोषणा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 25 मार्च से वार्षिक परीक्षाओं का आगाज़, शिक्षा विभाग सख्त निर्देशों के साथ तैयार

Arjun Mukherjee
February 5, 2026
पीएम मोदी और ट्रंप की अहम मुलाकात: इमिग्रेशन, टैरिफ और वैश्विक राजनीति पर होगी बड़ी चर्चा
रायपुर में साय कैबिनेट की अहम बैठक, कमिश्नरी व धर्मांतरण संशोधन बिल पर निर्णय की संभावना
चंद्रयान-5 को हरी झंडी: चंद्रमा की सतह की स्टडी करेगा, 250 किलोग्राम का रोवर होगा मिशन का हिस्सा
CM Vishnu Deo Sai : मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को जनगणना-2027 के लिए दी कड़ी हिदायत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?