News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > School Uniform Change in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बदलेगी ड्रेस, नई यूनिफॉर्म में आएगा चेक प्रिंट और ग्रे रंग, अगले सत्र से पूरे प्रदेश में लागू होगा बदलाव
School Uniform Change in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

School Uniform Change in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बदलेगी ड्रेस, नई यूनिफॉर्म में आएगा चेक प्रिंट और ग्रे रंग, अगले सत्र से पूरे प्रदेश में लागू होगा बदलाव

Last updated: November 7, 2025 12:28 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 7, 2025
Share
School Uniform Change in Chhattisgarh
SHARE

School Uniform Change in Chhattisgarh रायपुर, 7 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्र-छात्राओं की पहचान अब बदलने जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए सत्र 2026-27 से विद्यार्थियों की स्कूल यूनिफॉर्म (School Uniform Change in Chhattisgarh) बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। अब तक छात्र आसमानी रंग की शर्ट और नेवी ब्लू पैंट, जबकि छात्राएं नेवी ब्लू ट्यूनिक पहनती थीं, लेकिन अब इन रंगों की जगह एक नया आकर्षक और आरामदायक ड्रेस डिजाइन लागू किया जाएगा।

Contents
  •  नई यूनिफॉर्म कैसी होगी?
  •  इस साल नहीं, अगले साल पूरे प्रदेश में लागू होगा बदलाव
  •  29 लाख छात्रों को मिलेगी नई यूनिफॉर्म
  •  दिसंबर से शुरू होगी सिलाई, 15 जून तक स्कूलों में पहुंचेगी यूनिफॉर्म

Bilaspur Train Accident : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हादसे पर बड़ा खुलासा, रेलवे अधिकारियों की गलती से गई 11 जानें

 नई यूनिफॉर्म कैसी होगी?

विभाग के अनुसार, नई ड्रेस में नीले रंग की चेक प्रिंट वाली शर्ट और स्लेटी (ग्रे) रंग की पैंट/ट्यूनिक शामिल होंगी। इस यूनिफॉर्म के कपड़े की गुणवत्ता और डिजाइन दोनों में सुधार किया गया है ताकि यह ज्यादा टिकाऊ और आरामदायक हो। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि यह बदलाव छात्रों को एक नई पहचान और आत्मविश्वास देगा।

 इस साल नहीं, अगले साल पूरे प्रदेश में लागू होगा बदलाव

दरअसल, यूनिफॉर्म के रंग में बदलाव वर्तमान सत्र 2025-26 से लागू करने की योजना थी, लेकिन पिछले वर्ष के बचे हुए स्टॉक के कारण यह बदलाव टालना पड़ा। इस सत्र में केवल बिलासपुर और सरगुजा संभाग में नई ड्रेस बांटी गई है।
जबकि रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में इसे सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा। जनवरी 2025 में हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूनिफॉर्म की गुणवत्ता और रंग संयोजन में सुधार के निर्देश दिए थे, जिसके बाद विभाग ने चरणबद्ध योजना बनाई है।

 29 लाख छात्रों को मिलेगी नई यूनिफॉर्म

राज्य सरकार हर साल पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को दो जोड़ी यूनिफॉर्म उपलब्ध कराती है। इस बार लगभग 29 लाख छात्रों के लिए 58 लाख यूनिफॉर्म तैयार की जा रही हैं।
इस कार्य की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ हथकरघा विकास एवं विपणन संघ को दी गई है। कपड़ा बुनकर समितियों द्वारा बुना जाएगा और सिलाई का कार्य महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कराया जाएगा। इस प्रक्रिया से लगभग 2,000 महिला समूहों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Bilaspur Train Accident : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हादसे पर बड़ा खुलासा, रेलवे अधिकारियों की गलती से गई 11 जानें

 दिसंबर से शुरू होगी सिलाई, 15 जून तक स्कूलों में पहुंचेगी यूनिफॉर्म

हथकरघा संघ के सचिव एम.एम. जोशी के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आगामी शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सभी विद्यार्थियों तक यूनिफॉर्म पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। सिलाई का कार्य दिसंबर 2025 से शुरू होगा और 15 जून 2026 तक स्कूलों में सप्लाई पूरी कर ली जाएगी।


CG Weather: लू से राहत दिलाएगी बारिश, गरज-चमक के साथ बदलेगा मौसम का मिजाज


महासमुंद में मंत्री के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, CAF जवान गंभीर रूप से घायल


BCCL के सीएमडी पद के लिए मनोज अग्रवाल के नाम की अनुशंसा


विधानसभा में कद्दू का जलवा! 40KG का उपहार पाकर CM, विस अध्यक्ष और डिप्टी CM खुश


Big Decision of High Court : सौम्या चौरसिया को अग्रिम जमानत से राहत नहीं

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

Concern Over Minority Violence In Bangladesh : 18 दिनों में छठे हिंदू की हत्या, नरसिंदी में दुकानदार पर हमला

Arjun Mukherjee
January 6, 2026
PM मोदी की ललकार: “अब देश के दुश्मनों को मिट्टी में मिला देंगे”
रक्षा सचिव का बयान: ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने दिखाई वीरता की मिसाल
Delhi IED Blast : उमर नबी की पहचान पक्की, सुरक्षाबलों ने IED से उड़ाया घर, 6 दिसंबर को 32 कार ब्लास्ट की योजना थी
बीपी और किडनी रोगियों के लिए जूस साबित हो सकता है जहर, एक्सपर्ट की सलाह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?