रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) में शुरू हो गई है। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले हो रही यह बैठक नीतिगत फैसलों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नए विधेयकों को लेकर चर्चा हो सकती है। साथ ही जिन मुद्दों को मानसून सत्र में पेश किया जाना है, उन पर अंतिम मुहर भी लग सकती है।
विधानसभा का मानसून सत्र जल्द ही शुरू होने वाला है, इसलिए बैठक में वित्त, शिक्षा, ग्रामीण विकास समेत अन्य विभागों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दिए जाने की संभावना है।

