News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Road Accident : सड़क पर खड़े वाहन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, व्यवसायी की मौत
छत्तीसगढ़

Road Accident : सड़क पर खड़े वाहन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, व्यवसायी की मौत

Last updated: December 22, 2025 5:02 pm
Arjun Mukherjee
Published: December 22, 2025
Share
SHARE

Road Accident , रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें इक्को वाहन सवार एक व्यवसायी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके तीन छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Contents
टक्कर इतनी जबरदस्त कि उड़े वाहन के परखच्चेघायलों को अस्पताल में कराया गया भर्तीपरिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Amlidih Drugs Party : फ्लैट में चल रही थी नशे की महफिल, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार कमोसिनडांड निवासी पौलाराम भगत (36) रविवार को अपने तीन बच्चों अर्पण भगत (9), अरुणा भगत (7) और अंशु भगत (5) के साथ धरमजयगढ़ साप्ताहिक बाजार गए थे। पौलाराम भगत रोजमर्रा की तरह बाजार में व्यवसाय करने के बाद देर शाम अपने बच्चों के साथ इक्को वाहन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन ने लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार में चलाते हुए उनके इक्को वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि उड़े वाहन के परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि इक्को वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पौलाराम भगत को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं इक्को में सवार उनके तीनों मासूम बच्चे बुरी तरह घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। धरमजयगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे में व्यवसायी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पौलाराम भगत अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी अचानक मौत से पत्नी और बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है।

You Might Also Like


भूत उतारने के नाम पर बेरहमी! युवक की हत्या


मुर्गा-भात या जहरीली शराब? कोरबा में 3 मौतों से मचा हड़कंप


बालको थाना परिसर में कार में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक


छत्तीसगढ़ में शिक्षक से 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, एसीबी ने किया खुलासा


पेंशन के बाद भी मलाई: संविदा पर रहकर रिटायर्ड अफसर ने डकारे सवा तीन करोड़

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
Chhattisgarh Congress Leader Rowdyism
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Congress Leader Rowdyism : कांग्रेस नेता ने साथियों संग बार में मचाया तांडव, सायरन बजते ही मैदान छोड़कर भागे दबंग

Arjun Mukherjee
April 1, 2026
Amethi Murder : पिंडारा ठाकुर गांव में खूनी खेल, युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट
थाने में हंगामा! युवक से मारपीट, पुलिसकर्मी पर छोड़े पालतू कुत्ते, 5 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस छोटे जिले में HIV संक्रमितों की संख्या पहुंची 252, नशीले इंजेक्शन से संक्रमण फैलने की आशंका
नव वर्ष 2026 से पहले कोरबा पुलिस का अभियान, शोरगुल पर सख्त रुख
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?