News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Raipur Murder : रायपुर: ढाबे के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या, लूट की नीयत से आए बदमाश, इलाके में सनसनी
छत्तीसगढ़

Raipur Murder : रायपुर: ढाबे के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या, लूट की नीयत से आए बदमाश, इलाके में सनसनी

Last updated: December 18, 2025 10:53 am
Arjun Mukherjee
Published: December 18, 2025
Share
SHARE

Raipur Murder , रायपुर। राजधानी से सटे खरोरा थाना क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। खरोरा–रायपुर मेन रोड पर ग्राम बरौंडा के पास स्थित किंग द ढाबा एंड रेस्टोरेंट के सामने अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस महकमे में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Shalimar Express : ड्यूटी पर तैनात टीटीई से बदसलूकी, कॉलर पकड़ने तक की गई हरकत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात बीती रात करीब 11:30 बजे की है। तीन अज्ञात युवक ऑरेंज रंग की KTM मोटरसाइकिल से खरोरा की ओर से आए और ढाबे के सामने रुके। शुरुआत में उन्होंने वहां मौजूद युवक से बलौदाबाजार जाने का रास्ता पूछा। बातचीत के दौरान अचानक बदमाशों ने चाकू निकाल लिया और लूटपाट की नीयत से युवक पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ढाबे और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू की। वारदात की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी कर दी है और संभावित रास्तों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुरुआती जांच में यह मामला लूट के दौरान हत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मृतक की पहचान और उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश भी जारी है।

इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि मेन रोड पर इस तरह की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना से जुड़े आरोपियों या मोटरसाइकिल के बारे में कोई जानकारी देखी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। फिलहाल पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। इस सनसनीखेज हत्या ने राजधानी से लगे इलाकों की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You Might Also Like


बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राम मंदिर में की पूजा


CG NEWS : 1 जुलाई से ज़मीन खरीदना होगा महंगा, नई गाइडलाइन से 25% तक बढ़ेंगी दरें


बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र नियुक्ति का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, उच्च शिक्षा विभाग को जांच के निर्देश


पोटा केबिन छात्रावास में हड़कंप’ तीन छात्राएं गर्भवती मिलीं, दो नाबालिग भी शामिल


Naxal News : नक्सलियों के प्रचार तंत्र पर चोट, 44 ‘शहीद स्मारक’ ढहाए गए

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CM Vishnudev Say : अटल जयंती पर छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात, रायपुर से CM साय का भव्य कार्यक्रम

Arjun Mukherjee
December 25, 2025
Suspicious Death of Couple: लैंगा गांव में हत्या और आत्महत्या का मामला, पुलिस जांच में जुटी
पूर्व CM भूपेश बघेल, विनोद वर्मा, देवेंद्र यादव, 1 पूर्व IAS और 4 IPS समेत कई अन्य के ठिकानों पर सीबीआई की दबिश
Chhattisgarh Guideline Rates : छत्तीसगढ़ में गाइडलाइन दरों पर बड़ा फैसला: नगर पंचायत, पालिका और नगर निगम में पुराने प्रावधान फिर लागू, बहुमंजिला फ्लैट–दुकानों को बड़ी राहत
आईपीएस वाई पूरन कुमार केस: राज्य पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?