News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > देश > अहमदाबाद विमान हादसे की प्राइमरी जांच रिपोर्ट केंद्र को सौंपी, साजिश की भी संभावना जांच में शामिल
देश

अहमदाबाद विमान हादसे की प्राइमरी जांच रिपोर्ट केंद्र को सौंपी, साजिश की भी संभावना जांच में शामिल

Last updated: July 8, 2025 4:02 pm
Arjun Mukherjee
Published: July 8, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली। अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट AI 171 के भीषण हादसे की जांच में अहम प्रगति हुई है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने हादसे के 26 दिन बाद मंगलवार को अपनी प्राइमरी जांच रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी।

धारदार हथियार से हत्या, चेहरे और शरीर पर कई वार के निशान

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यह रिपोर्ट शुरुआती जांच में मिले तकनीकी विश्लेषण और सबूतों के आधार पर तैयार की गई है। रिपोर्ट में हादसे से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों और संभावित कारणों की जानकारी दी गई है।

गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ के कुछ ही देर बाद फ्लाइट AI 171 मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी। इस दर्दनाक हादसे में 270 लोगों की जान चली गई, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे। हादसे का मंजर इतना भयावह था कि मलबा कई किलोमीटर दूर तक बिखर गया। इस हादसे में सिर्फ एक यात्री ही जीवित बचा।

इससे पहले 28 जून को केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने जानकारी दी थी कि हादसे की जांच में साजिश (सैबोटाज) की संभावना को भी खंगाला जा रहा है। मंत्री ने कहा था कि तीन महीने के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश की जाएगी।

AAIB ने हादसे की वजहों की पूरी तह तक जाने के लिए तकनीकी, ऑपरेशनल और मानव संसाधन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू की है। अधिकारियों के मुताबिक, ब्लैक बॉक्स और वॉयस रिकॉर्डर के डेटा की गहन पड़ताल की जा रही है।

सरकार ने कहा है कि विस्तृत जांच पूरी होने के बाद इसकी फाइनल रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी। हादसे की शिकार परिवारों को हर संभव सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराया जा रहा है।

You Might Also Like


पीएम मोदी-पिचाई मुलाकात में AI और टेक्नोलॉजी पर फोकस, 2030 तक IT सेक्टर $400 बिलियन का लक्ष्य


81% युवाओं की पहली पहचान भारतीय, लेकिन राजनीतिक दलों पर नहीं करते भरोसा


BJP के 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ


Nitish Kumar Rajya Sabha Election : पावर शिफ्ट 2026 , नीतीश कुमार का MLC पद से ‘एग्जिट’, बिहार में पहली बार बीजेपी के मुख्यमंत्री की सुगबुगाहट


All India Breakdown App Driver : देश में ऐप आधारित टैक्सी और बाइक-टैक्सी ड्राइवरों का आंदोलन, सर्विस में व्यवधान

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
International

The Great War Intensifies In The Middle East : 27वें दिन इज़राइल का इस्फहान पर भीषण हमला, हालात और गंभीर

Arjun Mukherjee
March 26, 2026
CG Education Department : CG शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, संकुल समन्वयक अब लेंगे नियमित कक्षाएं
Placement camp : दुर्ग में 10 नवंबर को लगेगा प्लेसमेंट कैम्प, 100 पदों पर होगी भर्ती
CG BREAKING : राज्य प्रशासन में बड़ा बदलाव’ रमेश कुमार बने सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के नए कमिश्नर
शिक्षक ने तोड़ी मर्यादा, गुरु-शिष्य परंपरा को किया शर्मसार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?