News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > बिजलीविहीन गांवों में प्राथमिकता से पहुंचाएं बिजली: कलेक्टर श्री अजीत वसंत
छत्तीसगढ़

बिजलीविहीन गांवों में प्राथमिकता से पहुंचाएं बिजली: कलेक्टर श्री अजीत वसंत

Last updated: June 3, 2025 8:37 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 3, 2025
Share
SHARE

कोरबा/03 जून 2025/जिला कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि ऐसे पारा, बस्ती अथवा टोला, जहां 10 या अधिक परिवार निवास कर रहे हैं और अब तक बिजली सुविधा से वंचित हैं, वहां प्राथमिकता से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कटघोरा विकासखंड के ललमटिया बस्ती का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि वहां के 25 परिवार अभी तक बिजलीविहीन हैं। ऐसे क्षेत्रों में शीघ्र अति शीघ्र बिजली पहुंचाने की समुचित व्यवस्था की जाए। श्री वसंत ने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कलेक्टर ने दूरस्थ लेमरू क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को मजबूत करने के लिए नया विद्युत सब-स्टेशन स्थापित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी शासकीय कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए तथा अधिकारियों से अपने अधीनस्थ कार्यालयों में भी यह कार्य सुनिश्चित कराने को कहा।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि किसी भी योजना या कार्य के क्रियान्वयन में सर्वेक्षण कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, अतः इसे गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग के रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया को विवादरहित, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने पर भी उन्होंने जोर दिया।

जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही एसडीएम को निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी व विद्यालय जाने वाले आरक्षित वर्ग के बच्चों के जाति प्रमाण पत्र शीघ्रता से जारी किए जाएं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी, श्री मनोज कुमार बंजारे सहित सभी एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like


KORBA : टैंकर चालक केबिन में फंसा, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन


CG News: थाने में फायरिंग से सनसनी, पुलिसकर्मियों में हड़कंप, कांग्रेस नेता हिरासत में


कोरबा: जटगा के पास बड़ा सड़क हादसा टला, यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त


IPS रजनेश सिंह को क्लीन चिट? विभागीय जांच समाप्त, सरकार ने दी हरी झंडी


VBJI Ramji Scheme : 1 जुलाई से रोजगार का नया अध्याय, ‘रामजी योजना’ के सरलीकरण से लाखों को होगा फायदा

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Crime News : मासूम से दुष्कर्म: आरोपी को उम्रभर जेल की सजा

Arjun Mukherjee
February 28, 2026
तेज रफ्तार स्टंट का वीडियो हुआ वायरल, कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Singhdev-बैज की फोन बातचीत का वीडियो वायरल’ बोले- मजे लेते रहना चाहिए, मुख्यमंत्री भी बनें
CG NEWS : आंशिक बादल और बारिश के आसार, रायपुर में आज 42°C तापमान
Jammu And Kashmir Encounter : सेना और पुलिस की टीमों ने आतंकियों की साजिश नाकाम की
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?