News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > बीजापुर में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, 100 से ज्यादा मकान तोड़े जाने पर चक्काजाम
छत्तीसगढ़

बीजापुर में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, 100 से ज्यादा मकान तोड़े जाने पर चक्काजाम

Last updated: January 18, 2026 4:45 pm
Arjun Mukherjee
Published: January 18, 2026
Share
SHARE

National Highway Jam : बीजापुर। एक ओर सरकार सुशासन के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर गरीब और असहाय परिवारों के आशियाने उजाड़े जाने को लेकर बीजापुर में लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखा। जिला मुख्यालय के नया बस स्टैंड के पीछे वन भूमि पर बने 100 से अधिक मकानों को जिला प्रशासन द्वारा जेसीबी से तोड़े जाने के विरोध में प्रभावित परिवारों ने स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।

Contents
नक्सल पीड़ित और DRG कर्मियों के घर भी तोड़े गएबिना नोटिस कार्रवाई का आरोपविधायक के नेतृत्व में हाईवे जामबातचीत के बाद हटाया गया जाम

नक्सल पीड़ित और DRG कर्मियों के घर भी तोड़े गए

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई करीब एक माह पूर्व की गई थी। तोड़े गए मकानों में नक्सल पीड़ित परिवारों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस की डीआरजी के कुछ कर्मियों के आवास भी शामिल बताए जा रहे हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से कई परिवार बेघर हो गए, जिससे इलाके में भारी नाराजगी है।

बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप

प्रभावित परिवारों का आरोप है कि नगर पालिका या प्रशासन की ओर से किसी प्रकार का पूर्व नोटिस नहीं दिया गया। उनका कहना है कि वे पिछले तीन से चार वर्षों से यहां निवास कर रहे थे। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि इतने लंबे समय तक वन विभाग और नगर पालिका प्रशासन मौन क्यों रहा और अब अचानक बुलडोजर कार्रवाई क्यों की गई।

विधायक के नेतृत्व में हाईवे जाम

घटना से आक्रोशित नागरिकों ने विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में नेशनल हाईवे जाम कर दिया। विधायक स्वयं मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन समय पर अधिकारियों के नहीं पहुंचने से स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

बातचीत के बाद हटाया गया जाम

काफी देर बाद नगर पालिका के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। अधिकारियों द्वारा समस्याओं पर बातचीत और समाधान का भरोसा दिए जाने के बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया। फिलहाल प्रशासन और प्रभावित नागरिकों के बीच बातचीत जारी है।

You Might Also Like


Bastar Dussehra murder: बस्तर दशहरे की भीड़ में हत्या, आरोपी अब तक फरार


चलती ट्रेन में टूटी कपलिंग, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, टला बड़ा हादसा


बांग्लादेशी घुसपैठियों पर छत्तीसगढ़ सरकार का शिकंजा, हर जिले में बनेगी STF


कोरबा : 27 वर्षीय आरक्षक सुरेंद्र लहरे की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस विभाग में शोक


पांच मकानों में चोरी करने वाला निकला आईटीबीपी का जवान, सीसीटीवी से खुला राज

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

राज्यसभा चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन, NDA बहुमत के करीब

Arjun Mukherjee
March 17, 2026
दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, चाकू से वार… बैंड वालों ने ली जान
Self Enumeration : देशभर में जनगणना 2026-27 शुरू, आज से स्व-गणना प्रक्रिया लागू
सीएम साय की सौगात: नक्सल प्रभावित 2500 परिवारों को मिले 10 करोड़ रुपये
पुवर्ती कैंप में ‘IED-BGL पार्क’: खूंखार नक्सली हिड़मा के गढ़ में अब दहशत नहीं, जवानों की बहादुरी दिखेगी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?