News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > कोरबा में धान खरीदी का शुभारंभ, बेचा 12.80 क्विंटल धान
छत्तीसगढ़

कोरबा में धान खरीदी का शुभारंभ, बेचा 12.80 क्विंटल धान

Last updated: November 15, 2026 3:54 pm
Arjun Mukherjee
Published: November 15, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से हो गई है। जिले के सभी 68 धान उपार्जन केंद्रों में पूजा-अर्चना के साथ खरीदी का शुभारंभ किया गया। पहले ही दिन किसानों में धान बेचने को लेकर उत्साह देखने को मिला। हरदीबाजार उपार्जन केंद्र में पहली किसान के रूप में पहुंचीं ग्राम हरदीबाजार निवासी गीतांजलि डहरिया का माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया।

Contents
पहली किसान गीतांजलि डहरिया ने बेचा 12 क्विंटल 80 किलो धानकिसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए : नरेश टंडनधान खरीदी पर नजर रखने बनाया गया कमांड एंड कंट्रोल सेंटरशिकायत और सुझाव के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

पहली किसान गीतांजलि डहरिया ने बेचा 12 क्विंटल 80 किलो धान

हरदीबाजार उपार्जन केंद्र में विधि-विधान से पूजा-पाठ के बाद धान खरीदी शुरू हुई। इस दौरान किसान गीतांजलि डहरिया, पति नंद कुमार डहरिया ने सबसे पहले अपना धान बेचा। उन्होंने केंद्र में 12 क्विंटल 80 किलो धान का विक्रय किया।

पहली किसान के रूप में उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सरपंच लोकेश्वर कंवर, विधायक प्रतिनिधि नरेश टंडन, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अनिल टंडन, नोडल अधिकारी मनमोहन पैकारा, प्रबंधक डाकेश्वर पांडे, फड़ प्रभारी पंचराम यादव, पुरुषोत्तम कैवर्त, अभिषेक तिवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर सविता कंवर, अमर राठौर, विनोद उपाध्याय और जगभुवन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए : नरेश टंडन

विधायक प्रतिनिधि नरेश टंडन ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक किसान तक पहुंचना चाहिए। धान विक्रय के दौरान किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उपार्जन केंद्र में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि किसानों का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

धान खरीदी पर नजर रखने बनाया गया कमांड एंड कंट्रोल सेंटर

धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर 4 नवंबर को जिला और तहसील स्तर पर जांच समितियों के साथ उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है।

कमांड सेंटर का नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव को बनाया गया है। इसके अलावा सहायक प्रोग्रामर शिवानंद राठौर, प्राची चंद्रा और रेचल प्रधान सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

शिकायत और सुझाव के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

प्रशासन द्वारा धान खरीदी की निगरानी से संबंधित रिपोर्ट कलेक्टर को भेजी जाएगी। किसानों की शिकायतों और सुझावों के लिए हेल्पलाइन नंबर 9691901259 जारी किया गया है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य धान खरीदी प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखना, बिचौलियों और अनियमितताओं पर नियंत्रण करना तथा किसानों को उपार्जन केंद्रों में किसी तरह की परेशानी से बचाना है।

You Might Also Like


NH-30 Accident : केशकाल में भीषण हादसा NH-30 पर ट्रक से टकराई कार, डॉक्टर की तुरंत मौत


कोरबा में दहशत का माहौल: घर के दरवाजे पर बैठा 4 फीट लंबा करैत, महिला कमरे में हुई कैद


CG News : रायपुर में होगा खास आयोजन, 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन’ AIIMS समारोह में लेंगे हिस्सा


CG News : पुलिस की सुरक्षा को चकमा देकर भागा आरोपी, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक सस्पेंड


CG News : छत्तीसगढ़ सट्टा केस में बड़ा अपडेट, बाबू खेमानी की करोड़ों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए कोर्ट का आदेश जारी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
छत्तीसगढ़

CG NEWS : मोबाइल में व्यस्त थे मासूम, तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम

Arjun Mukherjee
August 21, 2026
Supreme Court : दो से ज्यादा बच्चे होने पर चुनाव लड़ने से रोकना गलत’ सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- कानून पर दोबारा विचार की जरूरत
Good News For Cricket Lovers : रायपुर बनेगा क्रिकेट का नया केंद्र, भारत-जिम्बाब्वे मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह
19 March Horoscope : इस राशि के जातक आज कर सकते है यात्रा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन …
छत्तीसगढ़ : नए शिक्षा सत्र की शुरुआत, भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल टाइम में किया गया बदलाव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?