News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > नक्सल मोर्चे पर बड़ी जीत: मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी सुधाकर, छत्तीसगढ़-तेलंगाना-महाराष्ट्र में था मोस्ट वांटेड
छत्तीसगढ़

नक्सल मोर्चे पर बड़ी जीत: मुठभेड़ में मारा गया एक करोड़ का इनामी सुधाकर, छत्तीसगढ़-तेलंगाना-महाराष्ट्र में था मोस्ट वांटेड

Last updated: June 5, 2025 8:20 pm
Arjun Mukherjee
Published: June 5, 2025
Share
SHARE

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबल को फिर बड़ी कामयाबी मिली है. नेशनल पार्क इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में नक्सली लीडर सेंट्रल कमेटी के मेंबर नरसिम्हाचलम उर्फ गौतम उर्फ सुधाकर मारा गया है. वह छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र का वांटेड था. सुधाकर पर तीनों राज्यों को मिलाकर एक करोड़ का इनाम था. इसकी पुष्टि डीआईजी कमललोचन कश्यप ने की है.

सूत्रों के अनुसार मुठभेढ़ अब भी जारी है. जंगल में कुछ और बड़े नक्सली नेताओं के फंसे होने की संभावना है. इस आपरेशन में नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की डीआरजी की संयुक्त टीम शामिल है. माड़ क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में जवानों ने सुबह से ही नक्सलियों की घेराबंदी शुरू कर दी थी, जिसके बाद मुठभेड़ में यह बड़ी सफलता मिली. जवान लगातार इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं. मारे गए नक्सलियों की संख्या भी बढ़ सकती है. मौके से एक ऑटोमेटिक राइफल बरामद किया गया है. मुठभेढ़ में ढेर सुधाकर नक्सलियों के शिक्षा विभाग का इंचार्ज था. वह आंधप्रदेश के चिंतापालुदी ग्राम का रहने वाला था और बीते तीन दशकों से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय था.

मारपीट केस में हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के ठिकाने पर छापा, पिस्टल-कारतूस के साथ सोना और लाखों रुपये जब्त

जानकारी के अनुसार, DRG, कोबरा और STF के जवान लगातार नक्सलवाद के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन कर माओवादियों का खात्मा कर रहे हैं. दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है. वहीं मुठभेड़ को लेकर पुलिस अधिकारियों की SP कार्यालय में बैठक जारी है. पुलिस डीआईजी कमलोचन कश्यप, डीआईजी सीआरपीएफ समेत अन्य पुलिस के अधिकारी मुठभेड़ पर नजर बनाए हुए हैं. बता दें कि पिछले छह महीनों में सुरक्षाबलों के जवान तीन सेंट्रल कमेटी मेंबर और नक्सली चीफ बसवराजु को ढेर कर चुके हैं.

बीते दिनों 29 मई को बस्तर आईजी ने नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने का आखिरी मौका देते हुए बड़ा बयान दिया था. IG ने साफ शब्दों में कहा था कि चाहे सोनू हो, हिडमा हो, सुजाता हो या रामचंद्र रेड्डी या कोई भी डिविजन कमेटी मेंबर या बड़े कैडर का लीडर, अगर अपनी जान बचाना चाहता है, तो अब भी वक्त है…हिंसा छोड़ें, हथियार डालें और शासन की पुनर्वास नीति का लाभ लें. नहीं, तो उनका अंत अब निकट है.

बस्तर IG ने यह भी दावा किया था कि कई सीनियर माओवादी संगठन छोड़ना चाहते हैं और हम लगातार उनसे संपर्क में हैं. आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में सीनियर नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना है. आईजी ने बताया था कि 2024 और 2025 के 16 महीनों में 1400 से ज्यादा माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर चुके हैं.

You Might Also Like


कोरबा में कड़ाके की ठंड से युवक की मौत, यात्री प्रतीक्षालय में मिला अकड़ा हुआ शव


CG Liquor Scam में बड़ा एक्शन’ 182 करोड़ घोटाले में केडिया डिस्टलरी के VP एन उदय राव गिरफ्तार


Hidma Death Controversy : नक्सल संगठन का दावा— विजयवाड़ा में इलाज करा रहा था हिड़मा


CG Naxal News : सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई नीलमड़गु के पास माओवादियों का मौत का जाल साफ


Naxal Surrender : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बड़ा घटनाक्रम शीर्ष नक्सली कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
देश

देश की डिजिटल सुरक्षा खतरे में! पाकिस्तान कर सकता है देर रात साइबर अटैक

Arjun Mukherjee
May 9, 2025
रतनलाल डांगी मामले में High Court’ ने मांगा जवाब, गृह विभाग के सचिव को भी नोटिस
एलन मस्क बने ₹44 लाख करोड़ नेटवर्थ वाले दुनिया के पहले बिजनेसमैन
SIR Form Last Date : SIR फॉर्म सबमिशन का अंतिम दिन, जानें कैसे करें तुरंत आवेदन
ट्रंप के बयान पर बोली मोदी सरकार: भारत-अमेरिका रिश्ते अटूट और मजबूत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?