News The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Font ResizerAa
News The Power CityNews The Power City
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
News The Power City > Blog > छत्तीसगढ़ > Korba News: सेप्टिक टैंक हत्याकांड का फरार आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार, मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने दबोचा
छत्तीसगढ़

Korba News: सेप्टिक टैंक हत्याकांड का फरार आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार, मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने दबोचा

Last updated: September 29, 2026 2:34 pm
Arjun Mukherjee
Published: September 29, 2026
Share
SHARE

कोरबा। बरपाली के चर्चित सेप्टिक टैंक हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी मनोज उरांव को पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। महिला की मौत के बाद आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। वह पहले रायपुर, फिर चिरमिरी और इसके बाद अंबिकापुर पहुंचा। अंबिकापुर में मोबाइल फोन चालू करते ही पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई, जिसके बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Contents
चिकन बनाने को लेकर हुआ था विवादरक्षाबंधन पर घर नहीं पहुंची तो खुला मामलापुलिस से बचने बदलता रहा ठिकाना

मामला श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली का है। यहां मनोज उरांव के साथ करीब दो साल से 33 वर्षीय संतोषी रह रही थी। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी और उसके चार बच्चे हैं। महिला की मौत के बाद आरोपी ने शव को घर की बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक में छिपा दिया था और फरार हो गया था।

चिकन बनाने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के दिन वह घर में चिकन लेकर आया था और संतोषी से उसे बनाने के लिए कहा था। चिकन नहीं बनाने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोपी के कथित बयान के अनुसार, गुस्से में उसने महिला की डंडे से पिटाई कर दी।

बाद में जब वह खाना खाने के लिए संतोषी को उठाने पहुंचा तो वह मृत मिली। इसके बाद घबराकर आरोपी ने शव को बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया और वहां से फरार हो गया।

रक्षाबंधन पर घर नहीं पहुंची तो खुला मामला

रक्षाबंधन पर संतोषी के घर नहीं पहुंचने पर उसके भाइयों को संदेह हुआ। परिजनों ने मनोज से संपर्क किया तो उसने महिला के एक दिन पहले ही घर से चले जाने की बात कही। कई दिन तक उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।

मनोज के घर की बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक का ढक्कन अधखुला मिला और वहां से दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में टैंक खुलवाया, जहां से महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ।

पुलिस से बचने बदलता रहा ठिकाना

पुलिस की कार्रवाई शुरू होने के बाद मनोज पहले रायपुर पहुंचा। पुलिस को उसके रायपुर में होने की जानकारी मिली तो टीम वहां पहुंची, लेकिन वह चिरमिरी भाग गया। इसके बाद अंबिकापुर पहुंचने पर उसने मोबाइल फोन चालू किया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके बयान का पोस्टमार्टम, फोरेंसिक तथा अन्य साक्ष्यों से मिलान किया जा रहा है। महिला के चरित्र और अन्य लोगों से संबंधों को लेकर आरोपी द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

You Might Also Like


हालत नाजुक: प्राथमिक इलाज के बाद युवक को तत्काल रायपुर रेफर किया गया


SDM action on illegal paddy : फिल्मी स्टाइल में अवैध धान पकड़ा, एसडीएम ने कहा, “जॉनी, जब तक तुम झुकेगा नहीं, हम रुकेगा नहीं”


छत्तीसगढ़ विधानसभा LIVE: जनसमस्याओं को लेकर गरमाया सदन


CG NEWS : यात्रियों को बड़ी राहत’ पनवेल-खड़गपुर’ समर स्पेशल ट्रेन शुरू, रायपुर-दुर्ग-बिलासपुर’ में ठहराव


वन मंत्री विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन बेकाबू, पुलिस से भिड़ंत और तोड़फोड़, महिला सुरक्षा कर्मी घायल

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
religionछत्तीसगढ़

धीरेंद्र शास्त्री पर भूपेश बघेल का सीधा वार, शास्त्रार्थ की दी खुली चुनौती

Arjun Mukherjee
December 27, 2025
10 July Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल…
CG Liquor Scam अपडेट’ सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव को बड़ी राहत, आज रिहाई की संभावना
विवादित बयान के बाद शिकंजा, पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाले विनोद तिवारी गिरफ्तार
CG Weather Update : बारिश के साथ उमस का कहर, लोगों का जीना हुआ मुश्किल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • देश
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल

About US

News The Power City – निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचारों का स्रोत। राजनीति, खेल, व्यापार, मनोरंजन और समाज से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।”

Important Page

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Contact Us

ARJUN MUKHERJEE

Editor-in-Chief

Mobile – 98279 84900
Email – newsthepowercity5@gmail.com
Address – Press Complex, TP Nagar, Korba C.G. 495677

Develop By : Nimble Technology

© News The Power City
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?